Trending News

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद 3% बढ़े कच्चे तेल के दाम भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील, इसके साथ ही 20 और समझौते हुए PM मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान, 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल से नवाजे गए प्रधानमंत्री फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी FIFA खेला संजीव जैन को उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है ब्रिज मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले पद्मश्री डॉ. गिरीश भारद्वाज का निधन 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री बने कृष्ण मोहन, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद 3% बढ़े कच्चे तेल के दाम भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील, इसके साथ ही 20 और समझौते हुए PM मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान, 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल से नवाजे गए प्रधानमंत्री फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी FIFA खेला संजीव जैन को उत्तर कोरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है ब्रिज मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले पद्मश्री डॉ. गिरीश भारद्वाज का निधन 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री बने कृष्ण मोहन, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

DU में 6 UG कोर्स बंद करने का प्रस्ताव, नए कोर्स होंगे शुरू

यूनिवर्सिटी इनकी जगह ऐसे नए कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिनकी छात्रों के बीच अधिक मांग है

Published: 11:57am, 08 Jul 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट (UG) एडमिशन 2026 के बीच कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज (CVS) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कॉलेज प्रशासन ने 6 अंडरग्रेजुएट कोर्स बंद करने का प्रस्ताव रखा है। इनकी जगह छात्रों की मांग और बदलते एडमिशन ट्रेंड को देखते हुए नए इंटरडिसिप्लिनरी कोर्स शुरू करने की योजना बनाई गई है। हालांकि इस प्रस्ताव का शिक्षकों ने कड़ा विरोध किया है।

किन कोर्सों को बंद करने का प्रस्ताव?

प्रस्ताव के अनुसार बीए (वोकेशनल स्टडीज) के पांच कोर्स ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट एंड रिटेल बिजनेस, मटेरियल्स मैनेजमेंट, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज और इंश्योरेंस मैनेजमेंट को बंद किया जा सकता है। इससे पहले मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (MOM) कोर्स को भी बंद करने का निर्णय लिया जा चुका है। इस तरह कुल छह कोर्स प्रभावित हो सकते हैं।

नए कोर्स होंगे शुरू

यूनिवर्सिटी इनकी जगह ऐसे नए कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिनकी छात्रों के बीच अधिक मांग है। प्रस्तावित कोर्सों में कॉमर्स के साथ इकोनॉमिक्स, कॉमर्स के साथ कंप्यूटर साइंस, हिंदी के साथ कॉमर्स, इकोनॉमिक्स के साथ मैथ्स और हिस्ट्री के साथ पॉलिटिकल साइंस जैसे इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम शामिल हैं। विश्वविद्यालय का मानना है कि ये कोर्स छात्रों के लिए बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराएंगे।

क्यों लिया जा रहा है फैसला?

DU ने पिछले कुछ वर्षों के एडमिशन आंकड़ों की समीक्षा के बाद यह प्रस्ताव तैयार किया है। 2022 में CUET के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई कॉलेजों में कुछ वोकेशनल और कम लोकप्रिय कोर्सों की सीटें लगातार खाली रह रही थीं। इसी के आधार पर गठित समिति ने सुझाव दिया कि कम डिमांड वाले कोर्सों की जगह अधिक पसंद किए जाने वाले विषयों के नए कॉम्बिनेशन शुरू किए जाएं।

शिक्षकों का विरोध

कॉलेज के कॉमर्स विभाग के शिक्षकों ने इस प्रस्ताव का एकमत से विरोध किया है। उनका कहना है कि मौजूदा वोकेशनल कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप हैं और छात्रों को स्किल आधारित शिक्षा देकर रोजगार के लिए तैयार करते हैं। शिक्षकों ने कुलपति, डीन ऑफ एकेडमिक्स और डीन ऑफ एडमिशन को पत्र लिखकर इन कोर्सों को जारी रखने की मांग करने का निर्णय लिया है।

सीटों और शिक्षकों पर असर

कॉलेज प्रशासन मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट (MOM) की 111 सीटों को अन्य लोकप्रिय कोर्सों में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। इसके तहत बीकॉम (ऑनर्स) में नया सेक्शन शुरू करने के साथ इंग्लिश, हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स जैसे कोर्सों की सीटें बढ़ाई जा सकती हैं। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि यदि प्रस्ताव लागू हुआ तो विभाग में 8 से 10 शिक्षकों के पद प्रभावित हो सकते हैं।

यूनिवर्सिटी का पक्ष

दिल्ली यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर ऑफ एडमिशन हनीत गांधी ने कहा कि यह बदलाव छात्रों की पसंद और एडमिशन ट्रेंड को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। जिन कोर्सों में लगातार कम रुचि देखने को मिली, उनकी जगह अधिक लोकप्रिय और रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू किए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रस्तावित नए कोर्स पहले से DU के अन्य कॉलेजों में संचालित हैं और इन्हें मौजूदा शिक्षक ही पढ़ाएंगे।

YuvaSahakar Desk