Trending News

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया PM मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान, 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल से नवाजे गए प्रधानमंत्री केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का ऐलान, सहकारी क्षेत्र में बनेगी नई जीवन बीमा कंपनी 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री बने कृष्ण मोहन, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया PM मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान, 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल से नवाजे गए प्रधानमंत्री केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का ऐलान, सहकारी क्षेत्र में बनेगी नई जीवन बीमा कंपनी 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में 38 आतंकियों की फांसी की सजा बरकरार राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महामंत्री बने कृष्ण मोहन, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

Football Wcup: पुर्तगाल, अमेरिका हार कर बाहर, बेल्जियम और स्पेन क्वार्टर फाइनल में

बदलू खिलाड़ी माइकल मेरिनो के खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम के पहले मिनट में दागे इकलौते व निर्णायक गोल की बदौलत स्पेन ने पुर्तगाल पर 1-0 से जीत के साथ फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बना लिया। अग्रिम पंक्ति और मध्य पंक्ति के बीच अहम कड़ी लिंकमैन के रूप में खेलने वाले मेरिनो मैच के 85वें मिनट में डानी आल्मो की जगह खेलने उतरे और इंजुरी टाइम के पहले ही मिनट में गोल कर स्पेन की जीत के हीरो बन गए। स्पेन की टीम विश्व कप फुटबॉल में लगातार छह मैचों में एक भी गोल न खाने वाली पहली टीम बन  गई।

बदलू खिलाड़ी माइकल मेरिनो के खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम के पहले मिनट में दागे इकलौते व निर्णायक गोल की बदौलत स्पेन ने पुर्तगाल पर 1-0 से जीत के साथ फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बना लिया। अग्रिम पंक्ति और मध्य पंक्ति के बीच अहम कड़ी लिंकमैन के रूप में खेलने वाले मेरिनो मैच के 85वें मिनट में डानी आल्मो की जगह खेलने उतरे और इंजुरी टाइम के पहले ही मिनट में गोल कर स्पेन की जीत के हीरो बन गए। स्पेन की टीम विश्व कप फुटबॉल में लगातार छह मैचों में एक भी गोल न खाने वाली पहली टीम बन  गई। वहीं अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय गोल करने में तीन बरस लेने वाले माइकल मेरिनो अब स्पेन के लिए 17 मैचों में नौ गोल कर चुके हैं।

दो पड़ोसी मुल्कों स्पेन और पुर्तगाल के बीच खेला गया यह मैच बेहद रोमांचक रहा। दुनिया के धुरंधर स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रॉनाल्डो भी गोलरक्षक उनई साइमन के रूप में मौजूद स्पेन की मजबूत दीवार को तोड़ नहीं पाए। उनई साइमन ने स्पेन के क्वॉर्टर फाइनल तक के सफर में अब तक एक भी गोल नहीं खाया। साइमन ने गजब का गोता लगा कर स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रॉनाल्डो के शॉट को रोक कर पुर्तगाल को गोल करने से रोका।

स्पेन के स्ट्राइकर माइकल ओयरजबल ने डानी आल्मो के बेहतरीन पास पर पहले हाफ के शुरू में पुर्तगाल के गोल के सामने पहुंच तेज शॉट जमाया लेकिन बदकिस्मती से गेंद गोलस्तंभ की बल्ली से टकरा कर बाहर निकल गई। क्रिस्टियानो रॉनाल्डो गेंद को लेकर स्पेन के बॉक्स की ओर पहुंचे और उनके द्वारा बढ़ाई गेंद पर नूनो मेंडेज का शॉट गोलस्तंभ को टकरा बाहर निकल गया और पुर्तगाल की टीम बढ़त लेते लेते रह गई। पुर्तगाल के गोलरक्षक डियोगो कोस्टा ने स्पेन के अलेक्स बाइना के लहराते गेंद को उछल कर हाथ से बाहर कर उन्हें गोल करने से रोका। दोनों टीमों ने दूसरे हाफ में संभल कर शुरुआत की और एक समय मैच अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता लग रहा। तब स्पेन के दो बदलू खिलाड़ियों  75वें मिनट में अलेक्स बाइना की जगह उतरे मिडफील्डर फेरन टोरेस और डानी आल्मो की जगह 85वें मिनट में उतरे माइकल मेरिनो की जुगलबंदी रंग लाई। फेरन टोरेस द्वारा फ्री किक पर बढ़ाई गेंद को माइकल मेरिनो ने अचूक दमदार शॉट जमा स्पेन को 1-0से आगे कर दिया।  मेरिनो के इस गोल से हासिल बढ़त को स्पेन ने आखिर तक बरकरार रख कर मैच जीत लिया।

जैसे ही मैच के खत्म होने की आखिरी सीटी बजी तो फुटबॉल के सबसे बड़े मंच विश्व कप पर दुनिया और पुर्तगाल के महान स्ट्राइकर क्रिस्टियानो के बतौर फुटबॉलर शानदार करियर का समापन हो गया। 41 बरस के क्रिस्टियानो रॉनाल्डो ने इस मैच के शुरू होने से पहले कहा था कि यह बतौर फुटबॉलर उनका आखिरी विश्व कप मैच है। क्रिस्टियानो रॉनाल्डो छह विश्व कप में खेल कर इसमें सभी में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। उन्होंने छह विश्व कपों में 27 मैचों में 11 गोल किए।

बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हरा किया बाहर
स्ट्राइकर चार्ल्स डी केटालियारी के पहले हाफ में दागे दो और बदलू खिलाड़ी हांस वेंकेंन और रोमिलू के दूसरे हाफ के एक-एक गोल की बदौलत बेल्जियम ने मेजबान अमेरिका पर  4-1 की आसान जीत के साथ उसे बाहर कर क्वॉर्टर फाइनल में स्थान पा लिया। पराजित अमेरिका की ओर से इकलौता गोल मलिक टिलमैन ने किया। बेल्जियम अब क्वॉर्टर फाइनल में स्पेन के साथ भिड़ेगा। कनाडा और मैक्सिको के पहले ही बाहर होने के बाद अब अमेरिका के रूप में तीसरी सह मेजबान टीम भी विश्व कप से बाहर हो गई।
बेल्जियम ने शुरू से आक्रामक तेवर दिखाया। मैच के शुरू में ही बेल्जियम के टिमोथी कैस्टजन के शॉट को अमेरिका के गोलरक्षक मैट फ्रिजी ने छलांग लगा कर रोका। यूरी टाइलेमंस ने डॉडी ल्यूकबाकियो के क्रॉस पर सिर से गेंद को गोल में डालने की कोशिश की लेकिन चूक गए। लियांड्रो ट्रोसर्ड ने लहराता शॉट लगा गेंद बॉक्स के भीतर फेंकी और निकोलस रसकिन ने गेंद संभाला। उनके क्रॉस पर   चार्ल्स डी केटालियारी ने गोल कर बेल्जियम को नौवें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया। मलिक टिलमैन ने मैच के 31वें मिनट में फ्री किक पर बेल्जियम के गोलरक्षक थिबाट कुर्टोइज को छका गोल किया और अमेरिका को एक-एक की बराबरी दिला दी।
चार्ल्स डी केटालियारी ने दो मिनट बाद ट्रोसर्ड के क्रॉस पर सिर से गेंद को गोल में डाल मैच का अपना दूसरा गोल कर बेल्जियम को 2-1 से आगे कर दिया। अमेरिका के गोलरक्षक मैट फ्रिजी अपना गोल छोड़ कर गेंद रोकने को कोशिश में दूसरे हाफ के 12वें मिनट में बाहर निकल आए और गेद को चार्ल्स डी केटालियारी ने संभाल कर अपने साथी वांकेन की ओर बढ़ाया और उन्होंने गेंद को गोल में डाल कर बेल्जियम की बढ़त 3-1 कर दी। लुकाकू ने खेल खत्म होने से ठीक पहले तेज फर्राटा लगा गोल कर बेल्जियम को 4-1 से आगे कर उसकी जीत निश्चित कर दी।

YuvaSahakar Team