Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम मोदी आज जारी करेंगे पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 18,690 करोड़ से अधिक NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम मोदी आज जारी करेंगे पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 18,690 करोड़ से अधिक NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है

Published: 16:13pm, 06 Jul 2026

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने राज्य के विश्वविद्यालयों और नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में 3,687 संविदा असिस्टेंट प्रोफेसर (फैकल्टी) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक hedbiharrec.samarth.edu.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

इन विषयों में होगी भर्ती

यह भर्ती अभियान राज्य के 10 विश्वविद्यालयों और 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आयोग ने कला एवं मानविकी संकाय के छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं। इनमें अंग्रेजी विषय में सबसे अधिक 674 पद हैं। इसके अलावा इतिहास के 662, हिन्दी के 625, अर्थशास्त्र के 597, राजनीति विज्ञान के 596 और समाजशास्त्र के 533 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। बिहार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 50 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास यूजीसी-नेट, CSIR-नेट या बिहार एसईटी में से किसी एक परीक्षा की योग्यता होना आवश्यक है। हालांकि यूजीसी के 2009 अथवा 2016 विनियमों के तहत पीएचडी उपाधि प्राप्त अभ्यर्थियों को नेट योग्यता से छूट दी गई है।

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु 1 अगस्त 2026 के अनुसार 43 वर्ष होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक मूल्यांकन और इंटरव्यू-कम-डेमोन्स्ट्रेशन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 88 अंक शैक्षणिक योग्यता और 12 अंक इंटरव्यू एवं डेमोन्स्ट्रेशन के लिए निर्धारित किए गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है। इंटरव्यू एवं डेमोन्स्ट्रेशन 20 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 29 जुलाई को मेरिट सूची जारी की जाएगी, जबकि चयनित अभ्यर्थियों को 7 अगस्त 2026 तक कॉलेज आवंटित कर जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी hedbiharrec.samarth.edu.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें। चूंकि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और निःशुल्क है, इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

YuvaSahakar Desk