Trending News

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 3342 पहुंची दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत को मिला 125वां स्थान वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 3342 पहुंची दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत को मिला 125वां स्थान वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

FIFA Football Wcup: नॉर्वे ने रचा इतिहास, पांच बार की चैंपियन ब्राजील को हरा पहली बार क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचा

नार्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड ने आखिरी 11 मिनट में मौकों को भुनाने की कला की बानगी दिखाते हुए दो बेहतरीन गोल दागे। साथ ही गोलरक्षक ओरन नेलैंड की मुस्तैदी की बदौलत नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर 2-1 की सनसनीखेज जीत के साथ उसे  फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 से बाहर कर पहली बार क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाया और इतिहास रच दिया। ब्राजील की टीम अब तक के विश्व कप फुटबॉल के सभी 23 संस्करणो में शिरकत करने वाली इकलौती टीम है।

नार्वे के स्टार स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड ने आखिरी 11 मिनट में मौकों को भुनाने की कला की बानगी दिखाते हुए दो बेहतरीन गोल दागे। साथ ही गोलरक्षक ओरन नेलैंड की मुस्तैदी की बदौलत नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर 2-1 की सनसनीखेज जीत के साथ उसे  फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 से बाहर कर पहली बार क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाया और इतिहास रच दिया। ब्राजील की टीम अब तक के विश्व कप फुटबॉल के सभी 23 संस्करणो में शिरकत करने वाली इकलौती टीम है।

ब्राजील के लिए मैच का इकलौता गोल खेल खत्म होने से ठीक पहले नेमार जूनियर ने पेनल्टी किक पर दागा। नॉर्वे की टीम पहली बार विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची है। ब्राजील की 1990 में चिर प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना से हारने के बाद अंतिम 16 मुकाबले में यह पहली हार है। ब्राजील को ब्रूनो गुइमारेज का पहले हाफ में पेनल्टी किक पर गोल करने से चूकना महंगा पड़ा। अर्लिंग हालैंड नॉर्वे के लिए दो गोल कर भले ही मैन ऑफ मैच घोषित किए गए लेकिन इसके सही हकदार गोलरक्षक ओरेने नेलैंड थे जिन्होंने ब्राजील के मिडफील्डर ब्रूनो गुइमारेज द्वारा ली पेनल्टी किक सहित उसके विनिशियस जूनियर और नेमार जूनियर के गोल करने के आधा दर्जन हमलों को रोका।

अर्लिंग हालैंड ने दो गोल कर मौजूदा विश्व कप में फ्रांस के कइलियान बापे और अर्जेंटीना के लियाोनल मैसी के अब तक सात सात गोल करने की बराबरी कर ली। इसके साथ ही वह भी गोल्डन बूट की होड़ में शामिल हो गए हैं। नॉर्वे की विश्व कप फुटबॉल की अब तक की सबसे शानदार जीत के नायक अर्लिंग हालैंड ने अपने देश के लिए अब तक पिछले सभी 14 मैचों में गोल किए हैं। इन मैचों में वह अब तक कुल 27 गोल कर चुके हैं। नॉर्वे की जीत के बाद कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड ने परंपरागत रूप से ढोल बजाने की जिम्मेदारी अर्लिंग हालैंड को सौंपी तो नॉर्वे-नॉर्वे की गूंज से स्टेडियम गूंज उठा। मैच के आखिरी करीब दस मिनट में नेमार जूनियर ने बराबर नॉर्वे के गोल पर हमले बोल कर ब्राजील को बराबरी दिलाने की कोशिश की लेकिन उसके गोलरक्षक ओरन नेलैंड ने बराबर मुस्तैदी दिखाई और उनके ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया। ब्राजील नेमार जूनियर ने आखिरी क्षण में खुद ही हासिल पेनल्टी किक पर गोलरक्षक ओरन नेलैंड को छका जरूर गोल किए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

गोलरक्षक नेलैंड ने नॉर्वे की ब्राजील पर अंतिम 16 मैच में जीत पर कहा, ‘यह जीत वाकई बहुत शानदार और बेहतरीन अहसास है।बेशक हमारा लक्ष्य मैच में ज्यादा से ज्यादा बने रहने का था। हमें मालूम था कि हमारी टीम को कमजोर माना जा रहा था। बावजूद इसके हमें भरोसा था कि हम ब्राजील को हरा सकते हैं। हम कभी ब्राजील से विश्व कप में हारे नहीं है। ब्राजील पर यह जीत अविश्वसनीय है।’

इंग्लैंड की मैक्सिको पर रोमांचक जीत
मिडफील्डर जूड बेलिंघम के पहले हाफ के दो बेहतरीन गोल तथा गोलरक्षक जॉडर्न पिकफर्ड की मुस्तैदी से अपने किले की चौकसी की बदौलत इंग्लैड ने सह मेजबान मैक्सिको पर बेहद रोमांचक प्री क्वॉर्टर फाइनल में 3-2 से यादगार जीत दर्ज की। इंग्लैंड के लिए मैच में तीसरा और आखिरी गोल कप्तान हैरी केन ने दूसरे हाफ में पेनल्टी किक पर दागा। पराजित मैक्सिको के लिए जूलियन कुइनोनेज और राउल जिमनेज ने दूसरे हाफ में एक-एक गोल किया। इंग्लैंड और मैक्सिको के बीच सोमवार को खेले गए इस मैच में कुल पांच गोल हुए, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक गोल पेनल्टी किक पर किया।
मेजबान मैक्सिको के जीवट को सलाम जिसने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में तीन बार पिछड़ने के बाद दो बार बराबरी पाई। बावजूद इसके मैच को अतिरक्त समय तक नहीं खींच पाई। इंग्लैंड अब क्वॉर्टर फाइनल में 11 जुलाई को मियामी में नॉर्वे से भिड़ेगा। मैक्सिको की टीम भले ही इंग्लैंड से यह बेहद रोमांचक मैच हार गई लेकिन उसने अपने गजब के जीवट से दिल जीत लिया।
इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में ज्यादातर समय दस खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद अपनी बढ़त और बढ़ाई। डिफेंडर जारेल कुआनाश को मैच के 54वें मिनट में रेड कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर भेज दिया गया। इसके बाद इंग्लैंड की टीम बाकी मैच दस खिलाड़ियों से ही खेल कर क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बना खिताब की उम्मीदें बरकरार रखीं। मैक्सिको की तारीफ करनी होगी कि उसने इंग्लैंड पर जीत के साथ क्वॉर्टर फाइनल में स्थान बनाने के लिए आखिरी मिनट तक कोशिश जारी रखी पर किस्मत का उसे साथ नहीं मिला। मैक्सिको ने शुरू से ही गेंद को अपने कब्जे में रखा लेकिन खेल के रुख के उलट 23 बरस के जूड बेलिंघम ने पहले मैच के 36वें मिनट में साथी स्ट्राइकर बुकायो साका के क्रॉस पर गोल कर इंग्लैंड का खाता खोला। बेलिंघम ने दो मिनट बाद मैच का अपना दूसरा गोल कर इंग्लैंड को 2-0 से आगे कर दिया।
मैक्सिको के कुइनोनेज ने हाफ टाइम से तीन मिनट पहले इंग्लैंड के बॉक्स में पहुंच दनदनाता शॉट जमा गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया।  इंग्लैंड के आगे बढ़ आए डिफेंडर निको ओ’ रिले ने दूसरे हाफ के शुरू में तेज शॉट मैक्सिको के गोल ही जमाया लेकिन गेंद गोल स्तंभ को टकरा कर बाहर निकल गई। कुआनशा को मैच के 54 वें मिनट में अपने बॉक्स के भीतर मैक्सिको के जीसस गालार्डो को गलत ढंग से रोकने पर रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया और मैदान पर इंग्लैंड के दस ही खिलाड़ी रह गए।
मैक्सिको के गोलरक्षक राउल द्वारा स्ट्राइकर एंथनी गार्डन को बॉक्स के भीतर गिराने पर मैच के 60वें मिनट में मिली पेनल्टी किक को कप्तान हैरी केन ने गोल में बदल कर इंग्लैंड की बढ़त 3-1 कर दी। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन के अपने बॉक्स के भीतर ब्रायन गुटीरज के खिलाफ फाउल करने पर मिली रेफरी ने वार रिव्यू के बाद मैक्सिको को मैच के 69वें मिनट पेनल्टी किक दी और इसे जिमीनेज ने गोल में बदल स्कोर 2-3 कर दिया। मैक्सिको ने इसे बाद में पूरी ताकत से बराबरी का गोल कर मैच को अतिरिक्त समय में खींचने की कोशिश की लेकिन इंग्लैंड के मुस्तैदी के चलते वह इसमें नाकाम रहा।

YuvaSahakar Team

Recent Post