इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अल्पना सिंह को 1 जुलाई 2026 से पूर्णकालिक मार्केटिंग निदेशक नियुक्त किया है। गुरुग्राम स्थित कंपनी मुख्यालय में कार्यभार संभालते हुए वह कंपनी की मार्केटिंग रणनीति, ब्रांड विकास और ग्राहक सहभागिता को नई दिशा देंगी।
अल्पना सिंह इससे पहले बजाज जनरल इंश्योरेंस में कई वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर कार्य कर चुकी हैं। वहां उन्होंने बिजनेस ग्रोथ, रणनीतिक साझेदारियों और बैंकएश्योरेंस कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) सुभ्रत मंडल ने कहा कि वैश्विक मार्केटिंग रुझानों पर अल्पना सिंह की मजबूत समझ कंपनी के अगले विकास चरण को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
अपनी नियुक्ति पर अल्पना सिंह ने कहा कि इफको-टोकियो जैसी संस्था के साथ जुड़ना उनके लिए सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह कंपनी के उस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण भारत और किसान समुदाय तक भी बीमा सुरक्षा का विस्तार किया जा रहा है।


