Trending News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक और CBDT अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल 6 माह बढ़ा अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार सोनीपत में खुला मारुति सुजुकी का स्मार्ट प्लांट, PM मोदी ने किया उद्घाटन, 21 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार NEET-JEE एडमिशन में 12वीं बोर्ड के अंकों को मिल सकता है 50% वेटेज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक और CBDT अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल 6 माह बढ़ा अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार सोनीपत में खुला मारुति सुजुकी का स्मार्ट प्लांट, PM मोदी ने किया उद्घाटन, 21 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार NEET-JEE एडमिशन में 12वीं बोर्ड के अंकों को मिल सकता है 50% वेटेज

नए कप्तान श्रेयस की अगुआई में भारत अब  इंग्लैंड से दूसरा टी अंतर्राष्ट्रीय जीत सीरीज में बढ़त लेने उतरेगा

अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सीरीज का पहला मैच बेनतीजा अधूरा खत्म होने के बाद भारत अब मैनचेस्टर में इंग्लैंड से शनिवार को दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीत पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा।

Published: 17:34pm, 03 Jul 2026

नई दिल्ली, 3 जु़लाई, 2026: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के तेज अर्द्धशतकों और शिवम दुबे की 21 गेंदों पर 42 रन की तेज पारी की बदौलत भारत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 189 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच बारिश के चलते अधूरा बेनतीजा समाप्त हुआ। भारत के मेजबान आयरलैंड के हाथों दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज 0-2 से हारने के बाद मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में कम से कम अपने तीन शीर्ष बल्लेबाजों का रंग में आना बेशक सुखद है ।

भारत के गेंदबाजों को जरूर पहले टी 20 में खुद को इंग्लैंड के नम मौसम के मुताबिक अपनी गेंदबाजी को ढालने का मौका नहीं मिला है। भारत की अपने घर में आईसीसी टी 20 विश्व कप में खिताबी जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड दौरे पर मौजूदा शुरू के तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल छह रन बनाना जरूर चिंता का सबब है।

दिलचस्प रहेगा कि क्या  संजू सैमसन की मौजूदा दौरे के शुरू के तीन मैचों की नाकामी से भारत के 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी की किस्मत का ताला खुलेगा?  संजू सैमसन की नाकामी से वेभव सूर्यवंशी को अब मैनचेस्टर मे इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच से सीनियर भारतीय टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर शुरू करने का मौका मिल सकता है।

अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सीरीज का पहला मैच बेनतीजा अधूरा खत्म होने के बाद भारत अब मैनचेस्टर में इंग्लैंड से शनिवार को दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच जीत पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा। दिलचस्प बात यह है कि भारत की  कप्तानी जहां नौजवान श्रेयस अय्यर कर रहे हैं वहीं इंग्लैंड की कप्तानी भारत में पिछले टी 20 क्रिकेट विश्व कप में उसकी कप्तानी कर चुके नौजवान हैरी ब्रुक्स ही संभालेंगे। इंग्लैंड ने सीरीज के पहले टी 20 में अपने रफ्तार के सौदागर जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को आराम दिया था।

इंग्लैंड अपनी एकादश में बतौर तेज गेंदबाज ल्यूक वुड की जगह आर्चर को और लियाम डासन की जगह जोश टंग के साथ पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय पहले मैच में तीन विकेट चटका सबसे कामयाब रहे साकिब महमूद और सैम करेन की जैसे तेज गेंदबाजों की चौकड़ी को भारत के खिलाफ शनिवार को सीरीज के दूसरे मैच मे उतार सकता है। अभिषेक के साथ वैभव सूर्यवंशी यदि भारत की पारी का आगाज करते हैं तो दोनों खासतौर जोफ्रा आर्चर सहित इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी की चौकड़ी की हवा निकालने का दम रखते हैं।

भारत के अभिषेक शर्मा , कप्तान श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे ने  इंग्लैंड के तुरुप के लेग स्पिनर आदिल रशीद  के साथ पहले मैच में तीन विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज साकिब महमूद के पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में जमकर धुनाई की थी। कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के तेज और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल कर आसानी से रन बनाए थे।भारत के उपर कप्तान तिलक वर्मा और इशान किशन बेशक दूसरे टी 20 में शनिवार को बड़ी पारी खेलने की आस में रहेंगे।  बल्लेबाजी के लिए हर्षित राणा को अक्षर पटेल से  उपर सातवें नंबर पर भेजने की कोई तुक नहीं थी।

फिल साल्ट व जोस बटलर की सलामी जोड़ी के साथ कप्तान हैरी ब्रुक, जैकब बेथल , टॉम बेंटन के साथ ऑलराउंडर सैम करेन व विल जैक के रूप में सातवें नंबर पर बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड की बल्लेबाजी की रणनीति पहली ही गेंद से ही दे दनादन की होगी। ऐसे में चोट के चलते टी 20 विश्व कप से बाहर होने के बाद वापसी करने वाले हर्षित राणा और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अपने सबसे कामयाब 87 मैचों में 131 विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह से भारत जरूर पारी के शुरू और आखिर के मारधाड़ वाले ओवरों में इंग्लैंड के विकेट चटकाने तथा उसके रनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की उम्मीद करेगा।

बेशक अक्षर पटेल ने बल्ले से हाल फिलहाल  कोई कमाल नहीं किया लेकिन वह बतौर स्पिनर अभी भी भारत की तुरुप के इक्के हैं। मौजूदा भारतीय टीम में बतौर स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के होने के बावजूद पहले मैच में अपने दोनों लेग स्पिनरों वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई में एक ही उतारेगा क्योंकि मैनचस्टर का मैदान छोटा है। बहुत मुमकिन है कि भारत अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई के रूप में दो हीस्पिनरों के साथ उतर सकता है।

भारत ने पहले टी 20 में अर्शदीप, हर्षित राणा और तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में शिवम दुबे को रखा था। इग्लैंड के नम मौसम के मद्देनजर भारत  के लिए चोट के बाद वापसी करने वाले वरुण चक्रवर्ती की जगह गेंद को स्विंग कराने में माहिर नवोदित प्रिंस यादव बेशक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। भारत की एकादश में संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती की जगह स्विंग गेंदबाज प्रिंस यादव के रूप में दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए दो बदलाव मुमकिन हैं।

शनिवार : दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच : भारत वि. इंग्लैंड (शाम 7 बजे से, मैनचेस्टर)।

YuvaSahakar Desk