Trending News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक और CBDT अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल 6 माह बढ़ा अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार सोनीपत में खुला मारुति सुजुकी का स्मार्ट प्लांट, PM मोदी ने किया उद्घाटन, 21 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार NEET-JEE एडमिशन में 12वीं बोर्ड के अंकों को मिल सकता है 50% वेटेज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक और CBDT अध्यक्ष रवि अग्रवाल का कार्यकाल 6 माह बढ़ा अगले हफ्ते न्यूजीलैंड के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार सोनीपत में खुला मारुति सुजुकी का स्मार्ट प्लांट, PM मोदी ने किया उद्घाटन, 21 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार NEET-JEE एडमिशन में 12वीं बोर्ड के अंकों को मिल सकता है 50% वेटेज

IGNOU जुलाई 2026 पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

IGNOU ने जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 कर दी है। यह सुविधा ODL और ऑनलाइन मोड के पात्र कोर्सों के लिए है। मौजूदा छात्रों के लिए अगले सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष में पढ़ाई जारी रखने के लिए पुनः पंजीकरण अनिवार्य है। इसके साथ ही IGNOU ने जुलाई सत्र के लिए 36 पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू की है।

Published: 12:27pm, 03 Jul 2026

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी IGNOU ने जुलाई 2026 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 15 जुलाई 2026 तक री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह सुविधा केवल जुलाई 2026 सत्र के पुनः पंजीकरण के लिए मान्य है और इसमें ODL तथा ऑनलाइन मोड के सभी पात्र पाठ्यक्रम शामिल हैं।

जिन छात्रों को अगले सेमेस्टर या अगले शैक्षणिक वर्ष में अपनी पढ़ाई जारी रखनी है, उनके लिए पुनः पंजीकरण अनिवार्य है। उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन के लिए नामांकन संख्या और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा।

री-रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सत्यापित करने होंगे। इसके बाद अगले सेमेस्टर या वर्ष के लिए पाठ्यक्रम चुनकर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। अंत में आवेदन पत्र सबमिट कर उसकी कॉपी सुरक्षित रखनी चाहिए।

इसी महीने IGNOU ने जुलाई सत्र के लिए 36 पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू की है। ये कार्यक्रम राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, मनोविज्ञान, मानव विज्ञान, जैव रसायन और रसायन विज्ञान समेत कई विषयों में उपलब्ध हैं। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को साक्षात्कार और मौखिक परीक्षा देनी होगी। JRF और NET पास उम्मीदवारों को केवल साक्षात्कार में शामिल होना होगा।

Jitendra