Trending News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की स्कूलों में मंत्र-प्रार्थना पाठ अनिवार्य करने की राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ याचिका अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ: 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन शाहरुख खान ने रचा नया कीर्तिमान, लॉस एंजेलिस में बनवाया नाइट राइडर्स के नाम से क्रिकेट स्टेडियम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की स्कूलों में मंत्र-प्रार्थना पाठ अनिवार्य करने की राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ याचिका अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ: 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन शाहरुख खान ने रचा नया कीर्तिमान, लॉस एंजेलिस में बनवाया नाइट राइडर्स के नाम से क्रिकेट स्टेडियम

Football World Cup: कांगो से हारते-हारते बचा इंग्लैंड, अंतिम 16 में पहुंचा, अमेरिका और बेल्जियम ने भी बनाई जगह

कप्तान हैरी कैन के दूसरे क्वॉर्टर में 11 मिनट के भीतर दागे दो गोल की बदौलत इंग्लैंड कांगो से हारते-हारते बचा। 75 मिनट तक 0-1 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने बड़े जिगर से खेलने वाली कांगो पर 2-1 से जीत के साथ फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 16 में स्थान बना लिया।

कप्तान हैरी कैन के दूसरे क्वॉर्टर में 11 मिनट के भीतर दागे दो गोल की बदौलत इंग्लैंड कांगो से हारते-हारते बचा। 75 मिनट तक 0-1 से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने बड़े जिगर से खेलने वाली कांगो पर 2-1 से जीत के साथ फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 16 में स्थान बना लिया। ब्रायन सिपेंजा ने चेंचल बेम्बा के तिरछे पास पर गेंद संभाल नीचा शॉट जमा इंग्लैंड के गोलरक्षक जॉडर्न पिकर्ड को छका गोल कर पहली बार विश्व कप में अंतिम 32 नॉकआउट मैच खेल रही कांगो को 1-0 से आगे कर सभी को चौंका दिया। सिपेंजा के गोल से कांगो ने हाफ तक ली 1-0 की बढ़त को दूसरे हाफ में भी आधे घंटे तक बरकरार रखा ।

विश्व कप के इतिहास में यह पहला मौका है जब इंग्लैंड ने हाफ टाइम तक पिछड़ने के बाद मैच जीता। विश्व कप में इससे पहले पिछले नौ मैचों में जब इंग्लैंड की टीम हाफ टाइम तक पिछड़ी तो मात्र दो मैच ड्रॉ करा पाई और सात मैच हारी है। इंग्लैंड के एक-एक की बराबरी पाने से पहले कांगो को अपनी बढ़त दोगुनी करने का मौका मिला लेकिन योआन विजा ने वान बिसाका के नीचे पास पर गेंद को गोलस्तंभ की बल्ली पर मार कर मौका गंवा दिया। नवोदित कांगो के खिलाफ इंग्लैंड का अनुभव काम आया। इंग्लैंड के कोच थॉमस टचेल ने मैच में बराबरी पाने की जुगत में अपने विंगर मरकस रशफर्ड की जगह एंथनी गॉर्डन और नॉनी मडुको की जगह बुकाया साका को एक साथ दूसरे हाफ के 15वें मिनट में बतौर बदलू खिलाड़ी उतारा।

बदलू विंगर एंथनी गॉर्डन के मैच के 75वें मिनट में बढ़िया क्रॉस पर कप्तान हैरी केन ने बॉक्स के भीतर दनदनाता शॉट जमा कांगो के गोलरक्षक लियोनल पासी को छका गोल कर इंग्लैंड को एक-एक की बराबरी दिला दी। यह हैरी केन का विश्व कप फुटबॉल में 12वां गोल था। केन ने खेल खत्म होने से चार मिनट पहले अपने मार्कर को छका बॉक्स के भीतर से अचूक शॉट जमा मैच का अपना दूसरा और विश्व कप फुटबॉल का 13वां गोल कर इग्लैंड को 2-1 से आगे कर दिया। केन का मैच में लगातार दूसरा गोल इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम साबित हुआ।

इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे कप्तान हैरी केन ने कहा, ‘यह जीत शानदार अहसास है। कांगो के खिलाफ यह मैच बहुत रोमांचक रहा। कांगो एक मजबूत टीम है। हम पहले ब्रेक के बाद बेहतर खेले। कांगो के गोलरक्षक पासी ने कई अविश्वनीय बचाव किए। हमें अभी अपने खेल में और सुधार कर अपना खेल बेहतर करने की जरूरत है। हमें कांगो के खिलाफ जीत के लिए खासी मेहनत करनी पड़ी।‘

अमेरिका ने बोस्निया-हर्जेगोविन को दी शिकस्त

स्ट्राइकर फ्लोरियन बालोगन और आक्रामक मिडफील्डर मलिक टिलमैन के परस्पर तालमेल वाले खेल और दोनों के एक-एक गोल की बदौलत मेजबान अमेरिका ने बोस्निया-हर्जेगोविना को अंतिम 32 मैच में 2-0  से हरा दिया। अमेरिका अब अंतिम 16 में बेल्जियम से भिड़ेगा। फ्लोरियन बोलोगन को रेफरी ने 64वें मिनट में रेड कार्ड दिखा मैदान से बाहर भेज दिया। इसके बाद अमेरिका की टीम मैच के आखिरी 26 मिनट दस खिलाड़ियों से ही खेली।

बालोगन ने मलिक टिलमन द्वारा बॉक्स के बाहर सरकाई गेंद को हाफ टाइम से ठीक पहले संभाला और बोस्निया-हर्जेगोविना के गोलरक्षक निकोला वासिज को छका गोल कर अमेरिका को 1-0 से आगे कर दिया। सर्जियो डेस्ट के खिलाफ फाउल पर मिली फ्री किक को मलिक टिलमैन ने खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले गोल कर अमेरिका को 2-0 से आगे कर दिया। बालोगन ने हाफ टाइम से ठीक पहले इंजुरी टाइम में फिर दूसरा गोल कर अमेरिका को 2-0 की बढ़त दिलाने की कोशिश की लेकिन गेंद गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर बाहर लौट आई। बालोगन को मैच के 64वें मिनट में बोस्निया-हर्जेगोविना के तारिक मुहाजेमोविच को गलत ढंग से रोकने पर रेड कार्ड दिखाकर मैच से बाहर भेज दिया गया।

बेल्जियम ने सेनेगल पर दर्ज की नाटकीय जीत 

यूरी टाइलेमंस के अतिरिक्त समय के अंत में पेनल्टी किक पर दागे मैच के दूसरे गोल की बदौलत 89वें मिनट तक 1-2 तक पिछड़ने पर बेल्जियम ने गजब की वापसी करते हुए सेनेगल पर 3-2 से नाटकीय जीत दर्ज की। निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें के दो दो से बराबर रहने के बाद मैच का फैसला अतिरक्त समय में हुआ।

सदियो माने के लहराते क्रॉस पर इस्माइला सार ने गेंद को संभाल तेज शॉट जमाया, लेकिन गोलस्तंभ को लग कर लौटती गेंद को संभाल हबीब डियारा ने मैच के 25वें मिनट में गोल कर सेनेगल का खाता खोला। इस्माइला सार ने दूसरे हाफ के छठे मिनट में सेंटर बैक मूसा निखत के पास पर गेंद को अपनी छाती पर लिया और बेल्जियम के सेंटर बैक को छकाते हुए गोल कर सेनेगल को 2-0 से आगे कर दिया। सेनेगल 85वें मिनट तक 2-0 की बढ़त ले उलटफेर भरी जीत की ओर बढ़ता लग रहा था। तभी बेल्जियम के बदलू खिलाड़ी टॉमस मियूनियर और रोमेलख लुकाकू गेंद को आपस में लेते देते आगे बढ़े। लुकाकू ने मैच के 86वें मिनट मे गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। यूरी टाइलेमंस ने मैच के अंतिम पूर्व मिनट में लियांड्रो के क्रॉस पर गोल कर बेल्जियम को दो-दो की बराबरी दिला दी।

निर्धारित समय की समाप्ति पर दोनों टीमों के दो दो गोल से बराबर रहने पर फैसले के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। अतिरिक्त समय समाप्ति की ओर बढ़ रहा था और स्कोर दो दो और मैच पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ रहा था। यूरी टाइलेमंस को अतिरिक्त समय के आखिरी मिनट में सेनेगल के खिलाड़ी द्वारा बॉक्स के भीतर गिराने पर रिव्यू के बाद बेल्जियम को पेनल्टी किक मिली। टाइलेमंस ने इस पेनल्टी किक को गोल में बदल मैच का अपना दूसरा गोल किया और बेल्जियम को 3-2 से जीत दिला दी।

YuvaSahakar Team

Recent Post