Trending News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की स्कूलों में मंत्र-प्रार्थना पाठ अनिवार्य करने की राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ याचिका अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ: 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन शाहरुख खान ने रचा नया कीर्तिमान, लॉस एंजेलिस में बनवाया नाइट राइडर्स के नाम से क्रिकेट स्टेडियम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की स्कूलों में मंत्र-प्रार्थना पाठ अनिवार्य करने की राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ याचिका अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ: 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन शाहरुख खान ने रचा नया कीर्तिमान, लॉस एंजेलिस में बनवाया नाइट राइडर्स के नाम से क्रिकेट स्टेडियम

रेलवे में 4,098 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द जारी होगा RRB JE Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन

रेलवे बोर्ड के अनुसार इन सभी रिक्तियों को केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) के माध्यम से जारी किया जाएगा

Published: 11:43am, 02 Jul 2026

रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने वर्ष 2026 के लिए जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 4,098 पदों पर सीधी भर्ती को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड ने 1 जुलाई 2026 को सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों (PUs) के महाप्रबंधकों (कार्मिक) को पत्र जारी कर इस निर्णय की जानकारी दी।

रेलवे बोर्ड के अनुसार इन सभी रिक्तियों को केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) के माध्यम से जारी किया जाएगा। भर्ती रेलवे के विभिन्न विभागों की 35 तकनीकी श्रेणियों में की जाएगी। सभी पद सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल 6 के अंतर्गत होंगे।

रिक्तियों को मिली अंतिम मंजूरी

रेलवे बोर्ड ने बताया कि जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों द्वारा एचआरएमएस (HRMS) के इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल के माध्यम से भेजी गई रिक्तियों की समीक्षा के बाद सक्षम प्राधिकारी (CRB एवं CEO) ने कुल 4,098 पदों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की है।

जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन

अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) जैसे आरआरबी प्रयागराज, मुंबई, सिकंदराबाद, चेन्नई, कोलकाता सहित अन्य बोर्ड अपनी-अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर विस्तृत भर्ती अधिसूचना जारी करेंगे। नोटिफिकेशन में ऑनलाइन आवेदन की तिथि, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण एवं अन्य भर्ती नियमों की जानकारी दी जाएगी।

विभागवार प्रमुख रिक्तियां

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: इस विभाग में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/जनरल सर्विसेज), इलेक्ट्रिकल/ईएमयू, डिजाइन ड्रॉइंग एंड एस्टीमेशन तथा टीआरडी सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए बड़ी संख्या में पद स्वीकृत किए गए हैं।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग: वर्कशॉप, व्हील एंड एक्सल प्लांट, आरएंडडी और डिजाइन से जुड़े जूनियर इंजीनियर एवं अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी।

सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T): आधुनिक रेलवे संचालन को मजबूत करने के लिए जूनियर इंजीनियर (सिग्नल), टेलीकम्युनिकेशन तथा डिजाइन ड्रॉइंग एंड एस्टीमेशन के पद शामिल किए गए हैं।

स्टोर एवं लैब विंग: डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post