Trending News

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की स्कूलों में मंत्र-प्रार्थना पाठ अनिवार्य करने की राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ याचिका अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ: 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन शाहरुख खान ने रचा नया कीर्तिमान, लॉस एंजेलिस में बनवाया नाइट राइडर्स के नाम से क्रिकेट स्टेडियम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 20 जुलाई तक जारी कर सकती है NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट देश में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव 30 जुलाई को, बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की स्कूलों में मंत्र-प्रार्थना पाठ अनिवार्य करने की राज्य सरकार के आदेश के खिलाफ याचिका अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ: 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन शाहरुख खान ने रचा नया कीर्तिमान, लॉस एंजेलिस में बनवाया नाइट राइडर्स के नाम से क्रिकेट स्टेडियम

NEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी

Published: 10:30am, 02 Jul 2026

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड चिकित्सा विज्ञान यानी NBEMS ने NEET PG 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई, 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 21 जुलाई, 2026 रात 11:55 बजे तक फॉर्म भर सकेंगे।

NBEMS के शेड्यूल के अनुसार, आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 25 जुलाई से 28 जुलाई, 2026 तक खोली जाएगी। परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली एग्जाम सिटी स्लिप 11 अगस्त, 2026 को जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 27 अगस्त, 2026 को उपलब्ध होंगे। NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा MD, MS, PG डिप्लोमा और DNB जैसे पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, फीस, जरूरी दस्तावेज और निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। अंतिम तारीख के नजदीक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

YuvaSahakar Desk

Recent Post