Trending News

रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल मिला सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई ,दिल्ली में अब रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान ही प्रोटेस्ट के लिए तय CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल मिला सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई ,दिल्ली में अब रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान ही प्रोटेस्ट के लिए तय CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट में 110 पदों पर निकली भर्ती, 30 जुलाई तक करें आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए

Published: 11:29am, 30 Jun 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट ने टाइपिस्ट ग्रेड-III, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर, चपरासी और जवाना सहित कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 30 जुलाई ही निर्धारित की गई है।

भर्ती के लिए पदानुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। टाइपिस्ट पद के लिए 12वीं या कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा तथा कन्नड़ और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान आवश्यक है। ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी जैसे पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ड्राइवर पद के लिए भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस अनिवार्य है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, ओबीसी वर्ग के लिए 43 वर्ष तथा एससी/एसटी और श्रेणी-I के उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन, टाइपिस्ट पद के लिए टाइपिंग टेस्ट तथा साक्षात्कार शामिल होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार ₹27,000 से ₹83,700 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk