Trending News

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, HOD और लेक्चरर समेत 4 गिरफ्तार 1 जुलाई से मनरेगा की जगह VB-G RAM G कानून होगा लागू दिल्ली समेत 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा डीयू यूजी में 41 हजार से ज्यादा आवेदन, पीजी में 9675 छात्रों का एडमिशन पक्का दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली प्लेयर बनी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने FCRA 2.0 पोर्टल एवं e-OCI कार्ड का शुभारंभ किया दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू भारत का विदेशी कर्ज 72 लाख करोड़ के पार पहुंचा, आई RBI की ताजा रिपोर्ट जयपुर में पैरामेडिकल परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, HOD और लेक्चरर समेत 4 गिरफ्तार 1 जुलाई से मनरेगा की जगह VB-G RAM G कानून होगा लागू दिल्ली समेत 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा डीयू यूजी में 41 हजार से ज्यादा आवेदन, पीजी में 9675 छात्रों का एडमिशन पक्का दीप्ति शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली प्लेयर बनी

एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

यह नियुक्ति पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के मार्च 2026 में अचानक इस्तीफा देने के बाद लंबे समय से खाली पड़े शीर्ष पद को भरने के लिए की गई है

Published: 11:20am, 30 Jun 2026

देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल एचडीएफसी बैंक ने अपने नए पार्ट-टाइम (नॉन-एग्जीक्यूटिव) चेयरमैन के रूप में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह फैसला 29 जून 2026 को हुई बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। उनकी नियुक्ति 30 जून 2026 से स्वतंत्र निदेशक के रूप में प्रभावी होगी, जबकि पार्ट-टाइम चेयरमैन के रूप में उनका तीन वर्षीय कार्यकाल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा। स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल चार वर्ष का रहेगा और इसके लिए बैंक के शेयरधारकों की स्वीकृति भी आवश्यक होगी।

यह नियुक्ति पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के मार्च 2026 में अचानक इस्तीफा देने के बाद लंबे समय से खाली पड़े शीर्ष पद को भरने के लिए की गई है। राजीव कुमार के पास भारतीय प्रशासनिक सेवा, वित्तीय प्रशासन और निर्वाचन आयोग में लंबे अनुभव का लाभ है। बैंक को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कॉर्पोरेट गवर्नेंस और संस्थागत स्थिरता को मजबूती मिलेगी। अब इस नियुक्ति को अंतिम रूप देने के लिए आरबीआई और शेयरधारकों की मंजूरी का इंतजार है।

YuvaSahakar Desk