Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

बिहार होम गार्ड कंपनी कमांडर भर्ती अभियान शुरू

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।

Published: 10:23am, 30 Jun 2026

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने होम गार्ड कंपनी कमांडर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न 200 अंकों के होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे रहेगी। प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे, पहला 200 अंकों और दूसरा 100 अंकों का। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा।

YuvaSahakar Desk