सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी मथुरा, पारादीप, गुजरात और बोंगाईगांव रिफाइनरियों में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1524 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 29 जून 2026 से 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत गुजरात रिफाइनरी में सबसे अधिक 647 पद, पारादीप रिफाइनरी में 582, मथुरा रिफाइनरी में 151 और बोंगाईगांव रिफाइनरी में 144 पद भरे जाएंगे।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीएससी, बीकॉम, बीए, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या संबंधित विषय में आवश्यक डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों का NAPS या NATS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 है। इसके बाद 5 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन के लिए संभावित सूची जारी की जाएगी, जबकि 11 से 18 अगस्त 2026 के बीच दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी।
उम्मीदवार पहले NAPS/NATS पोर्टल पर आवेदन करें, इसके बाद MS Form/Google Form में भी आवश्यक जानकारी भरना अनिवार्य होगा। आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखें।
इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट तथा NAPS/NATS पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।


