Trending News

दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू सेशेल्स की आजादी के 50वें साल के जश्न में गेस्ट ऑफ ऑनर बने पीएम नरेंद्र मोदी पीएम मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में भारत टैक्सी सर्विस का शुभारंभ किया गोवा के 14 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी एथन वाज भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए है दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू सेशेल्स की आजादी के 50वें साल के जश्न में गेस्ट ऑफ ऑनर बने पीएम नरेंद्र मोदी पीएम मोदी को सेशेल्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात में भारत टैक्सी सर्विस का शुभारंभ किया गोवा के 14 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी एथन वाज भारत के 96वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए है

ISRO ISTRAC Recruitment 2026: ISRO में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ISRO की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ISTRAC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें

Published: 11:42am, 29 Jun 2026

अगर आप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का हिस्सा बनकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है। इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत योग्य उम्मीदवारों को अंतरिक्ष विभाग में सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए, टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। टेक्नीशियन-बी पद के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट, टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा और साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ बीएससी डिग्री आवश्यक है। लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए पद के लिए लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री तथा कुक-ए पद के लिए संबंधित कार्य का अनुभव अनिवार्य रखा गया है।

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 20 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो टेक्निकल असिस्टेंट सहित लेवल-7 के पदों के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये वापस किए जाएंगे, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों की पूरी फीस रिफंड कर दी जाएगी। वहीं टेक्नीशियन और अन्य लेवल-3 पदों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 400 रुपये वापस मिलेंगे, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों की पूरी फीस लौटा दी जाएगी।

वेतनमान की बात करें तो टेक्नीशियन-बी और ड्राफ्ट्समैन-बी को पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये प्रतिमाह प्रारंभिक वेतन मिलेगा। टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट और लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए को पे लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन दिया जाएगा। वहीं कुक-ए को पे लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ISRO की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर ISTRAC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा कर आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk

Recent Post