बेल्जियम दौरे में भारतीय जूनियर हॉकी खिलाड़ियों को अलग-अलग माहौल में खेलने का मिलेगा मौका

नए कोच फ्रेडरिक सोएज के मार्गदर्शन में भारत की जूनियर (अंडर 21) पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम के एक्सपोजर दौरे पर रवाना होने को तैयार है। इस दौरे में जूनियर टीम को ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड की जूनियर टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। 7 से 17 जुलाई, 2026 तक होने वाला यह दौरा फ्रेडरिक सोएज के मार्गदर्शन में इस साल होने वाले पुरुष जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप की तैयारियों के लिए खासा अहम है।

Published: 09:00am, 27 Jun 2026

नए कोच फ्रेडरिक सोएज के मार्गदर्शन में भारत की जूनियर (अंडर 21) पुरुष हॉकी टीम बेल्जियम के एक्सपोजर दौरे पर रवाना होने को तैयार है। इस दौरे में जूनियर टीम को ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड की जूनियर टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। 7 से 17 जुलाई, 2026 तक होने वाला यह दौरा फ्रेडरिक सोएज के मार्गदर्शन में इस साल होने वाले पुरुष जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप की तैयारियों के लिए खासा अहम है। नए कोच का भी यह इम्तिहान होगा। भारत की जूनियर टीम ऑस्ट्रिया और बेल्जियम के खिलाफ दो-दो और जर्मनी एवं नीदरलैंड के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी।

दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गोलरक्षक पीआर श्रीजेश का कार्यकाल पूरा होने के बाद फ्रेडरिक सोएज ने भारतीय जूनियर टीम के कोच की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने कहा, “मैं भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के साथ इस पहले दौरे के अनभुव को लेकर खासा रोमांचित हूं। यह दौरा खिलाड़ियों को अलग अलग माहौल में जानने का बढ़िया मौका है। साथ ही इस दौरे से हम खेलने के प्रोजेक्ट की भी नींव रख रहे हैं। इस तरह के दौरे हमेशा अहम होते हैं क्योंकि इससे आपसी समझ बनती है। टीम में एकजुटता आती है और इसी से टीम की असली पहचान बनने की शुरुआत होती है। यह दौरा भारतीय टीम को अपने मौजूदा प्रदर्शन का स्तर का आकलन करने, दबाव में अपने खेल प्रदर्शन को अमली जामा पहनाने की क्षमता को आंकने के साथ ही अपने काबिल प्रतिद्वंद्वियों को जवाब देने की क्षमता के आकलन में मददगार साबित होगी।”

भारतीय टीम अपने बेल्जियम दौरे का आगाज 7 और 8 जुलाई को ऑस्ट्रिया जूनियर टीम के खिलाफ मैच खेल कर करेगी। फिर 10 जुलाई को मेजबान बेल्जियम से, 13 जुलाई को जर्मनी से, 14 जुलाई को फिर बेल्जियम से और आखिरी मच नीदरलैंड के खिलाफ 17 जुलाई को खेलेगी।

भारत की जूनियर टीम को यह दौरा इस साल होने वाले अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों से पहले यूरोप की मजबूत जूनियर हॉकी टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मुहैया कराएगा। भारतीय खिलाड़ियों के लिए हर मैच में अलग स्थितियों और अलग-अलग शैलियों के खिलाफ खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।

YuvaSahakar Team