Trending News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, टिन्नू यादव सहित सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार NTA ने जारी की री-नीट एग्जाम आंसर की, 28 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति दिल्ली के 75 'सीएम श्री स्कूलों' का बदलेगा स्वरूप, जारी हुआ 265 करोड़ रुपये का बजट DU में दाखिले की तैयारी शुरू, 71 हजार से अधिक UG सीटों पर एडमिशन, छात्रों के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 235 लोग मरे, 4300 घायल और 39,000 लोग लापता राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, टिन्नू यादव सहित सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार NTA ने जारी की री-नीट एग्जाम आंसर की, 28 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति दिल्ली के 75 'सीएम श्री स्कूलों' का बदलेगा स्वरूप, जारी हुआ 265 करोड़ रुपये का बजट DU में दाखिले की तैयारी शुरू, 71 हजार से अधिक UG सीटों पर एडमिशन, छात्रों के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 235 लोग मरे, 4300 घायल और 39,000 लोग लापता

Football World Cup: अंतिम 32 में पहुंचे नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, इक्वेडोर और आइवरी कोस्ट

ब्रायन ब्रॉबी और वेन हेक के एक-एक गोल की बदौलत नीदरलैंड ने टयूनीशिया को कंसास सिटी में शुक्रवार को हुए ग्रुप एफ के मैच में 3-1 से हरा दिया। दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सात अंक हासिल कर नीदरलैंड इस ग्रुप में शीर्ष पर रहा और फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 32 में स्थान बना लिया। नीदरलैंड अंतिम 32 में 29 जून को मोंटरे में मोरक्को से भिड़ेगा।

Published: 14:19pm, 26 Jun 2026

ब्रायन ब्रॉबी और वेन हेक के एक-एक गोल की बदौलत नीदरलैंड ने टयूनीशिया को कंसास सिटी में शुक्रवार को हुए ग्रुप एफ के मैच में 3-1 से हरा दिया। दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सात अंक हासिल कर नीदरलैंड इस ग्रुप में शीर्ष पर रहा और फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 32 में स्थान बना लिया। नीदरलैंड अंतिम 32 में 29 जून को मोंटरे में मोरक्को से भिड़ेगा।
नीदरलैंड को पहला गोल टयूनीशिया के कप्तान इलियास सकीरी के आत्मघाती के रूप में इनाम में मिला। टयूनीनिया की टीम लगातार तीसरी हार के साथ बाहर हो गई। डेजल डुमफ्राइज के क्रॉस पर गेंद को ब्रायन ब्रॉबी के पास जाने से रोकने की कोशिश में मैच के तीसरे मिनट में टयूनीशिया के कप्तान अपने ही गोल में डाल बैठे। इससे नीदरलैंड को 1-0 की बढ़त मिल गई। ब्रायन ब्रॉबी ने वर्जिल वान दिक के फ्री किक पर गेंद को संभाल मैच के सातवें मिनट में गोल कर नीदरलैंड को 2-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक नीदरलैंड की टीम 2-0 से आगे थी।
टयूनीशिया के शहनीबल मजबरी ने कॉर्नर किक पर गेंद नीदरलैंड बॉक्स के भीतर मैच के 54 वें मिनट में उछाली और इस पर हाजम मसतूरी ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। जॉन पाल वान हेक ने आठ मिनट बाद तियाजनी रेजिंडर के पास पर गोल कर नीदरलैंड को 3-1 से आगे कर उसकी जीत पक्की कर दी। 58 बरस में यह पहला मौका जब नीदरलैंड ने विश्व कप मैचों में शुरू के सात मिनट में दो गोल दागे।
जापान व स्वीडन का मैच रहा ड्रॉ 
जापान ने स्वीडन के साथ अपना अंतिम ग्रुप मैच डलास स्टेडियम में एक-एक गोल से ड्रॉ खेला। एक जीत और दो ड्रॉ के साथ पांच अंक ले जापान ने अंतिम 32 में स्थान बना लिया। जापान की टीम विश्व कप फुटबॉल में पहली बार ग्रुप चरण में एक भी मैच नहीं हारी। स्वीडन ने एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ कुल चार अंक ले अंतिम 32 में स्थान बनाया।
जापान के लिए दाइजन मइदा और स्वीडन के एंथनी इलंगा ने एक एक गोल किया। जापान को स्वीडन के खिलाफ खेलने उतरने से पहले मालूम था कि उसे शीर्ष दो में रहने के लिए यह मैच ड्रा कराना ही काफी होगा। जापान ने शुरू से ही मैच में दबाव बनाया और मैच के शुरू में दाइजन  माइदा का हेडर गोलस्तंभ के जरा ऊपर से बाहर निकल गया। वह अपनी टीम को बढ़त दिलाने से चूक गए। युकिनारी सुगावरा ने इसके तुरंत बाद बॉक्स के भीतर पहुंच तेज शॉट जमाया लेकिन स्वीडन के गोलरक्षक जैकब जेटरस्ट्रोम ने इसे रोक जापान को खाता खोलने से रोक दिया। कीतो नाकामुरा चतुराई से गेंद को लेकर बॉक्स में पहुंचे लेकिन स्वीडन के गोलरक्षक ने इसे हाथ से गोल के ऊपर से बाहर कर दिया।
माइदा ने दूसरे हाफ के दसवें मिनट में रित्सू दोइन के बढ़िया पास पर चतुराई से गोल कर जापान का  खाता खोला। इसके छह मिनट बाद ही एंथनी इलांगा ने 20 गज की दूरी से दनदनाता शॉट जमा गोल कर स्वीडन को एक-एक की बराबरी दिला दी।

इक्वेडोर ने किया बड़ा उलटफेर, जर्मनी को हराया

नीलसन एंगुलो और गोंजालो प्लाटा के एक-एक गोल से पिछड़ने के बाद इक्वेडोर ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को ग्रुप ई के आखिरी मैच में 2-1 से हरा बड़ा उलटफेर किया। इसके साथ ही इक्वेडोर भी अंतिम 32 में पहुंच गया। पराजित जर्मनी की ओर से इकलौता गोल लिरोय सेन ने दागा।  जर्मनी की टीम इस हार के बावजूद आइवरी कोस्ट की तरह तीन मैचों में दो जीत के साथ समान रूप से छह-छह अंकों के साथ अपने बेहतर गोल अंतर के चलते ग्रुप ई में शीर्ष पर रही।

लिरोय सेन ने फ्लोरियन विर्ज के पास पर बॉक्स के भीतर बढ़ाई गेंद पर दाएं पैर से नीचा शॉट जमा इक्वेडोर के गोलरक्षक हर्नन गालींदाज को छका मैच के दूसरे ही मिनट में गोल कर जर्मनी को 1-0 से आगे कर दिया। सेन का यह विश्व कप में पहला और जर्मनी का 1934 के बाद मैच में सबसे जल्दी दागा गोल था। इक्वेडोर के मिडफील्डर नीलसन एंगुलो ने पाब्लो वाइट द्वारा जर्मनी के गोल से बढ़ाई गेंद को संभाल बॉक्स के भीतर पहुंच तेज शॉट जमा गोल कर एक-एक की बराबरी दिला दी।

जर्मनी को दूसरे हाफ में रेफरी ने तब पहले पेनल्टी किक दी जब सेन के खिलाफ इक्वेडोर के वाइट ने फाउल किया लेकिन वार-रिव्यू के बाद यह फैसला पलट दिया। जर्मनी के सेंटर बैक जॉनाथन ताह और गोलरक्षक मैनुअल नूएर के बॉक्स के भीतर गफलत का लाभ उठा गोंजालो प्लाटा ने मोजेज कसईडो के क्रॉस को बॉक्स के ठीक ऊपर संभाल तेज शॉट जमाया लेकिन गेंद गोलस्तंभ के ऊपर से बाहर निकल गई। सेन ने इसके तुरंत बाद तेज शॉट इक्वेडोर के गोल पर जमाया लेकिन गोलरक्षक हरनन गलिंदाज ने इसे रोक कर जर्मनी को अपनी बढ़त बनाने से रोक दिया।

केविन रॉड्रिग्ज के शॉट को जर्मनी के गोलरक्षक ने हाथ से गोलस्तंभ से बाहर कर दिया। इस कॉर्नर पर रॉड्रिग्ज ने गेंद को बॉक्स के बीच उछाला और मैच के 77वें मिनट में गोंजालो प्लाटा ने जर्मनी के गोलरक्षक नूएर के ऊपर से उछाल गेंद को गोल में डाल कर इक्वेडोर को 2-1 से आगे कर दिया।

पेप के दो गोल से आईवरी कोस्ट भी जीता 

निकोलस पेप के दो गोल से आईवरी कोस्ट ने कुरासाओ को 2-0 से हरा अपनी दूसरी जीत के साथ  ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रह कर अंतिम 32 में जगह बना ली। आइवरी कोस्ट ने जर्मनी से बेहद करीबी मैच में 1-2 से हारने वाली अपनी टीम में दो बदलाव किए। तेज तर्रार विंगर यान डायमंड ने मैच के सातवें मिनट में कुरासाओ के गोल के बाहर मिली गेंद संभाली और आगे बढ़ दिए पास पर निकोलस पेप ने गेंद को संभाल तेज शॉट जमा आइवरी कोस्ट के लिए विश्व कप में उसका तेज गोल कर उसे 1-0 से आगे का दिया।

कुरासाओ के कप्तान लियांड्रो बाकुना औार तहित चोंग ने आइवरी कोस्ट के गोल पर पहले हाफ में कुछ खतरनाक हमले जरूर बोले लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सके। मिडफील्डर इब्राहिम संगारे के पास पर मैच के 64 में बॉक्स के भीतर कुरासाओ के गोलरक्षक इलोय रूम को छका दनदनाता शॉट जमा गोल कर आइवरी कोस्ट को 2-0 से आगे कर दिया। आइवरी कोस्ट ने ग्रुप के उपविजेता के रूप में अंतिम 32 में ग्रुप आई के उपविजेता से भिड़ने का हक पा लिया।

तुर्किए की अमेरिका पर रोमांचक जीत 
कोच मॉरिशियो पोचेटिनो के मार्गदर्शन में मेजबान अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीत फीफा विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 32 में स्थान पक्का लिया। मॉरिशियो पोचेटिनो ने शुरू के दोनों मैच हार विश्व कप से बाहर हो चुकी फिसड्डी तुर्किए के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में नौ ऐसे खिलाड़ियों को उतारा जो कि एकादश में स्थान पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पिछड़ने के बाद अर्दा गुलेर, आरकुन कोकचू और कान अहन के एक-एक गोल की बदौलत तुर्किए ने अपना अभियान अपने ग्रुप मैच में अमेरिका पर 3-2 से रोमांचक जीत के साथ खत्म किया।

अमेरिका के लिए डिफेंडर ऑस्टिन ट्रस्टी और मिडफील्डर सेबेस्तियन बर्थलर ने एक-एक गोल किया। अयान कान ने मैच खत्म होने से कुछ ही सेकंड पहले अमेरिका के गोलरक्षक मैट टर्नर के  संभलने ही पहले गेंद को गोल में डाल कर तुर्किए के लिए विजयदायी गोल दागा। अमेरिका अब तक तीन मैचों में मौजूदा संस्करण में आठ गोल कर विश्व कप फुटबॉल के अपने अभियान में अब तक सबसे ज्यादा गोल कर चुका है।अमेरिका ने 1930 में विश्व कप में इससे पहले सबसे ज्यादा सात गोल दागे और 2002 के संस्करण में इसकी बराबरी की थी।

ऑस्ट्रेलिया ने पराग्वे को गोलरहित बराबरी पर रोका

ऑस्ट्रेलिया ने पराग्वे से कैलिफोर्निया में अपना अंतिम मैच गोलरहित बराबरी पर खेल अंक बांटने और तीन मैचों से एक जीत, एक ड्रॉ और हार के साथ कुल चार अंकों के साथ समाप्त किया। ऑस्ट्रेलिया ने पराग्वे की तरह चार अंक पाने के बावजूद उसे गोल अंतर में पीछ छोड़ कर ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रह अंतिम 32 में स्थान पाया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच के शुरू में दाएं छोर से जॉडन बास, एडन ओ नील और क्रिश्चियन वालपैटो गेंद को परस्पर एक दूसरे को लेते देते आगे बढ़े। इरवान ने मैच के शुरू में पराग्वे के गोलरक्षक ओरलैंडो गिल का कई बार इम्तिहान लिया गोल में नाकाम रहे। ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर ही ऑस्ट्रेलिया की टीम अब अंतिम 32 में ग्रुप की उपविजेता से 3 जुलाई को भिड़ेगी।

YuvaSahakar Team