Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

RPSC सीनियर टीचर भर्ती में 4,037 पद बढ़े, अब 10,537 पदों पर होगी भर्ती

RPSC के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी

Published: 10:14am, 26 Jun 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत देते हुए भर्ती में 4,037 नए पद जोड़ दिए हैं। पदों की संख्या बढ़ने के बाद अब कुल रिक्तियां 10,537 हो गई हैं। आयोग ने संशोधित अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। इस भर्ती के लिए राज्यभर से 12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सबसे अधिक 2,260 पद विज्ञान विषय के लिए निर्धारित किए गए हैं, जिससे विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों को सबसे अधिक अवसर मिलेगा।

आरपीएससी के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को चार समूह—ए, बी, सी और डी—में विभाजित किया गया है। 12 जुलाई को सोशल साइंस, 13 जुलाई को हिंदी, 14 और 15 जुलाई को विज्ञान एवं संस्कृत तथा 16 से 18 जुलाई के बीच गणित, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती विषयों की परीक्षाएं होंगी। सभी समूहों में सामान्य ज्ञान का पेपर सुबह आयोजित होगा, जबकि संबंधित विषय की परीक्षा दोपहर के सत्र में होगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों से परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी करने तथा प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश समय-समय पर आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखने की सलाह दी है। पदों में हुई बढ़ोतरी से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के चयन की संभावना बढ़ गई है।

YuvaSahakar Desk