Trending News

UPSSSC ने जारी किया कृषि प्राविधिक सहायक का रिजल्ट, 3446 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, धूप से सीधे तूफान तक, 15 डिग्री तक गिरा तापमान उत्तर प्रदेश में अवैध इमारतों में चल रहे कोचिंग सेंटर्स पर योगी सरकार का एक्शन, 84 संस्थान सील CUET UG Result: दिल्ली की देविना गहलोत बनीं ऑल इंडिया टॉपर, 3 विषय में मिले 100 पर्सेंटाइल लियोनेल मेसी फीफा फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोहित शर्मा, विजय अमृतराज, ममूटी, सतीश शाह और अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया केंद्र सरकार ने FCRA में धर्मांतरण को धार्मिक माने जाने की लिस्ट से बाहर किया UPSSSC ने जारी किया कृषि प्राविधिक सहायक का रिजल्ट, 3446 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, धूप से सीधे तूफान तक, 15 डिग्री तक गिरा तापमान उत्तर प्रदेश में अवैध इमारतों में चल रहे कोचिंग सेंटर्स पर योगी सरकार का एक्शन, 84 संस्थान सील CUET UG Result: दिल्ली की देविना गहलोत बनीं ऑल इंडिया टॉपर, 3 विषय में मिले 100 पर्सेंटाइल लियोनेल मेसी फीफा फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोहित शर्मा, विजय अमृतराज, ममूटी, सतीश शाह और अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया केंद्र सरकार ने FCRA में धर्मांतरण को धार्मिक माने जाने की लिस्ट से बाहर किया

FIFA World Cup: रॉनाल्डो ने बनाए कई रिकॉर्ड, पुर्तगाल को उज्बेकिस्तान पर दिलाई दमदार जीत

दुनिया के धुरंधर फुटबॉलर 41 बरस के क्रिस्टियानो रॉनाल्डो ने उजबेकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच के पहले हाफ में दो गजब के गोल कर कई रिकॉर्ड बनाए और पुर्तगाल को 5-0 से बड़ी और पहली जीत दिलाई। पुर्तगाल के लिए ननो मेंडेज और राफा लियो ने भी एक एक गोल किया, जबकि उज्बेकिस्तान के नेमातोव के आत्मघाती गोल पुर्तगाल को इनाम के रूप में मिला। पुर्तगाल के दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ अब चार अंक हो गए हैं।

Published: 14:18pm, 24 Jun 2026

दुनिया के धुरंधर फुटबॉलर 41 बरस के क्रिस्टियानो रॉनाल्डो ने उजबेकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच के पहले हाफ में दो गजब के गोल कर कई रिकॉर्ड बनाए और पुर्तगाल को 5-0 से बड़ी और पहली जीत दिलाई। पुर्तगाल के लिए ननो मेंडेज और राफा लियो ने भी एक एक गोल किया, जबकि उज्बेकिस्तान के नेमातोव के आत्मघाती गोल पुर्तगाल को इनाम के रूप में मिला। पुर्तगाल के दो मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ अब चार अंक हो गए हैं।
41 बरस 138 दिन में अपना लगातार छठा विश्व कप खेल रहे क्रिस्टियानो रॉनाल्डो अब कैमरून के  रॉजर मिला (42 बरस 39 दिन) के बाद विश्व कप इतिहास में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बन गए। रॉनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में जोआओ केंसिलो के क्रॉस पर बॉक्स के बेहद करीब से शॉट जमा गोल कर पुर्तगाल का खाता खोला। रॉनाल्डो का यह गोल इसलिए ऐतिहासिक था कि इसके साथ वह लगातार छह विश्व कप में गोल करने वाले पहले और रॉजर मिला के बाद इसमें गोल करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बन गए। पुर्तगाल के लिए मौजूदा विश्व कप के पहले मैच में गोल न करने की रॉनाल्डो की निराशा भी खत्म हो गई।
खेल के 17वें मिनट में मिली फ्री किक पर रॉनाल्डो ने उज्बेकिस्तान की रक्षापंक्ति को पहले दिखाया कि वह यह किक ले रहे लेकिन खुद आगे बढ़ गए और पीछे से नूनो मेंडेज ने गोल कर पुर्तगाल को 2-0 से आगे कर दिया। रॉनाल्डो ने हाफ टाइम से छह मिनट पहले बहुत चतुराई से दूसरा गोल कर पुर्तगाल को 3-0  से आगे कर दिया। इसके साथ ही यूसिबियो (9 गोल) को पीछे छोड़ रॉनाल्डो  पुर्तगाल के लिए विश्व कप में कुल सबसे ज्यादा दस गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए।
उज्बेकिस्तान के नेमातोव ने मैच के 60वें मिनट में हड़बड़ी में खुद अपने ही गोल में गेंद डाल दी।  उनके इस आत्मघाती घोल से पुर्तगाल को मैच में 4-0 की बढ़त मिल गई। राफा लियो ने खेल खत्म होने से तीन मिनट पहले लंबी दूरी से दनदनाता शॉट जमा गोल कर पुर्तगाल को 5-0 से दमदार जीत दिला दी। इस जीत पर रॉनाल्डो ने कहा, ‘मेरे लिए सबसे अहम यह है कि इस जीत में हमारी मेहनत और आत्मविश्वास दिखा। हमारी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेशक निजी तौर पर रिकॉर्ड बनाना हमेशा बढ़िया होता है पर मेरे गोल हमेशा पुर्तगाल को उसके मकसद पाने के लिए होते हैं।’
कांगो को हरा कोलंबिया अंतिम 32 में

डैनियल मुनोज के दूसरे हाफ में दागे इकलौते गोल की बदौलत कोलंबिया ने कांगो को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप मैच में 1-0 से हरा कर लगातार दूसरी जीत के साथ अंतिम 32 में स्थान पा लिया। डेनियल मुनोज ने गोलरहित पहले हाफ के बाद मैच के 76में मिनट में कांगो के गोलरक्षक लियोनस मापसी के मजबूत रक्षण को भेदते हुए गोल कर कोलंबिया को 1-0से आगे कर दिया। कोलंबिया ने आखिरी तक अपनी इस बढ़त को बरकरार रखा और मैच जीत लिया।

कांगो के एडो कयाम्बी ने लंबी से शॉट जमा गोल करने की कोशिश की लेकिन उनका शॉट गोलस्तंभ की बल्ली को लग कर बाहर निकल गया। इसे छोड़ कर पहला हाफ कोलंबिया का ही रहा। कांगो के गोलरक्षक लियोनल मापसी ने जॉन एरियाज के शॉट को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ को लगकर लौटती गेंद पर मुनोज ने गोल के बाहर शॉट लगा मौका गंवाया। मुनोज ने फिर से गेंद को गोल में डालने की कोशिश लेकिन गोलरक्षक लियोनल फिर उनके रास्ते में आ खड़े हुए। कोलंबिया के जेम्स रॉड्रिग्ज, लुइस डायज और गुस्तावो प्यूरटो ने कांगो के गोल के बाहर से तेज शॉट जमाए लेकिन उसके गोलरक्षक बराबर दीवार की तरह बीच में आकर उसे रोक कर नाकाम करते रहे। कांगो के आर्थर मसाकू के क्रॉस पर याशशआन वीजा सिर पर गेंद को ले नहीं पाए और गेंद बाहर निकल गई।
ऐसे में कोलंबिया के स्ट्राइकरों में कांगो के गोलरक्षक लियोनल के रूप में उसके किले को भेद न पाने की निराशा साफ दिखाई देने लगी थी लेकिन मुनोज ने मैच के 76वें मिनट में कांगो के गोलरक्षक लियोनल को गच्चा दे गोल कर कोलंबिया का खाता खोला। कोलंबिया ने मैच के आखिर में कांगो के लहरों के हमलों को मैच जीतने के साथ पूरे  तीन अंक पाए। कोलंबिया ने जहां लगातार दूसरी जीत के साथ अंतिम 32 में स्थान बना लिया, वहीं कांगो अभी भी उज्बेकिस्तान को आखिरी ग्रुप मैच में हरा कर अंतिम 32 में स्थान पा सकता है।
घाना ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका

अपने गोलरक्षक बेंजामिन असारे सहित अपनी रक्षापंक्ति की दीवार की मुस्तैदी से घाना ने मजबूत इंग्लैंड को ग्रुप एल के दूसरे मैच में गोलरहित बराबरी पर रोक अंक बांटने पर मजबूर कर दिया। इंग्लैंड ने पिछले लगातार चार विश्व कप में हर बार अपना एक ग्रुप मैच ड्रॉ खेला है। घाना को पहले हाफ में खासा पसीना बहाना पड़ा। इंग्लैंड के हमलों को रोकने के लिए घाना की रक्षापंक्ति पूरी मुस्तैदी से डटी रही। इंग्लैंड को पहले हाफ गोल करने के कुछेक ही मौके मिले। इंग्लैड के डेक्लॉन राइस के हेडर पर गेंद पहले हाफ में घाना के गोलस्तंभ की बल्ली को टकरा कर बाहर निकल गई। अब इंग्लैंड अपने अंतिम ग्रुप मैच में पनामा और घाना की टीम क्रोएशिया पर जीत के साथ अंतिम 32 में पहुंचने की कोशिश करेंगी।

क्रोएशिया ने पनामा को बाहर किया

एंटे बुडीमीर के दूसरे हाफ के इकलौते गोल की बदौलत क्रोएशिया ने बेहतर खेल दिखाने वाले पनामा को 1-0 से हरा कर अंतिम 32 की होड़ से बाहर कर दिया। लुइस रॉड्रिग्ज के दमदार हैडर को क्रोएशिया  के गोलरक्षक डॉमानिक लिवोकोविच ने 23वें मिनट में गोल करने से रोका। जोसिप स्टैनीसिच के नीचे क्रॉस को बदलू खिलाड़ी एंटे बुडिमीर ने तेज शॉट जमा गोल कर क्रोएशिया का खाता खोला।

क्रोएशिया के कोच जातको दालिच ने इस जीत पर कहा, ‘मैं अपनी प्रतिद्वंद्वी पनामा की टीम को मैच में कड़ी टक्कर देने के लिए बधाई देना चाहूंगा। सच कहूं तो मैच के इतना संघर्षपूर्ण होने की मैंने उम्मीद नहीं की थी। मुझे खुशी है कि हम लुका मोर्डिच के 200वें मैच में जीतने में कामयाब रहे।’

YuvaSahakar Team