Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

UPSSSC ने किया प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित

UPSSSC भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण पूरे होने के बाद कुल 3,446 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है

Published: 11:06am, 24 Jun 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने 3,446 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की है। भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण पूरे होने के बाद कुल 3,446 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है।

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2024 थी, जबकि लिखित परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। चयनित अभ्यर्थियों में सबसे अधिक 1,813 उम्मीदवार अनारक्षित (UR) श्रेणी से हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 629, अनुसूचित जाति (SC) के 509, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 344 और अनुसूचित जनजाति (ST) के 151 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

आयोग द्वारा जारी कटऑफ के अनुसार अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 56.50 अंक रही, जबकि OBC के लिए 55.25 और EWS के लिए 51.00 अंक निर्धारित किए गए। SC वर्ग की कटऑफ 48.75 अंक रही, वहीं ST वर्ग की कटऑफ 13.50 अंक दर्ज की गई। समान अंक होने की स्थिति में अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि को टाई-ब्रेकिंग मानदंड के रूप में लागू किया गया। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

YuvaSahakar Desk