Trending News

CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, NTA ने जारी किए स्कोरकार्ड, परीक्षा समाप्त होने के 16 दिन बाद ही आए नतीजे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट SIT ने यूपी सरकार को सौंपी, 150 पेज की रिपोर्ट में FIR दर्ज करने और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश मोदी सरकार के इकलौते ईसाई मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने से उठाया कदम, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया NAFED का ऑक्शन पोर्टल, किसानों और सहकारी संस्थाओं को मिला डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदीप सिंह खरोला एअर इंडिया के कार्यकारी सलाहकार और प्रबंधन समिति के सदस्य बने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, NTA ने जारी किए स्कोरकार्ड, परीक्षा समाप्त होने के 16 दिन बाद ही आए नतीजे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट SIT ने यूपी सरकार को सौंपी, 150 पेज की रिपोर्ट में FIR दर्ज करने और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश मोदी सरकार के इकलौते ईसाई मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने से उठाया कदम, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया NAFED का ऑक्शन पोर्टल, किसानों और सहकारी संस्थाओं को मिला डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदीप सिंह खरोला एअर इंडिया के कार्यकारी सलाहकार और प्रबंधन समिति के सदस्य बने

FIFA Football World Cup: फ्रांस, नार्वे और अर्जेंटीना अंतिम 32 में, मैसी बने विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर

दुनिया के बेहतरीन नौजवान स्ट्राइकर कप्तान कइलियान बापे ने फ्रांस के लिए अपने 100वें मैच में इराक के खिलाफ दो गोल कर अपनी टीम को विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 32 में पहुंचा दिया। बापे अब छह विश्व कप मैचों में दो या इससे ज्यादा गोल करने वाले करने वाले फुटबॉलर बन गए।

Published: 16:21pm, 23 Jun 2026

दुनिया के बेहतरीन नौजवान स्ट्राइकर कप्तान कइलियान बापे ने फ्रांस के लिए अपने 100वें मैच में इराक के खिलाफ दो गोल कर अपनी टीम को विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 32 में पहुंचा दिया। बापे अब छह विश्व कप मैचों में दो या इससे ज्यादा गोल करने वाले करने वाले फुटबॉलर बन गए। बापे (4 गोल) इन दो गोल के साथ मौजूदा संस्करण में अर्जेंटीना के लियोनल मैसी (5 गोल) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर हैं। 2018 और 2022 के विश्व कप चैंपियन फ्रांस के लिए मैच में तीसरा और आखिरी गोल उस्मान डैम्बले ने दागा। अंतिम 32 में स्थान बना चुकी फ्रांस और नॉर्वे की टीमें अब ग्रुप आई के अंतिम मैच में शीर्ष स्थान पाने के लिए भिड़ेंगी।

फ्रांस की इस मैच में इराक पर जीत को लेकर कभी कोई शक ही नहीं था। बापे ने माइकल ओलिस के पास पर मैच के 14वें मिनट में 20 गज की दूरी से दनदनाता शॉट जमा गोल कर फ्रांस का खाता खोला। बापे का विश्व कप फुटबॉल में 15वां गोल झन्नाटेदार था, तो मैच के 54वें मिनट में मैच का अपना दूसरा और विश्व कप का 16वां गोल कर उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज (16 गोल) की बराबरी कर ली । इराक के गोलरक्षक अहमद बासिल ने गोल किक लगाने में हड़बड़ी की और डैम्बले ने गेंद संभाली और कप्तान बापे ने इस पर अपना दूसरा गोल किया। ओलिस ने मैच के 66वें मिनट मे बॉक्स के सामने गेंद डेम्बले की सरकाई और उन्होंने दनदनाता शॉट जमा विश्व कप का अपना पहला गोल कर फ्रांस की बढ़त 3-0 कर दी।

मैसी बने विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर

करिश्माई स्ट्राइकर लियोनल मैसी पेनल्टी किक पर गोल करने से चूकने के बाद अपना ‘मैजिक’ दिखा दो गोल कर मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को ऑस्ट्रिया पर 2-0 से जीत दिला अंतिम 32 में पहुंचाने के साथ फीफा विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में कुल सबसे ज्यादा 18 गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए। मैसी ने इससे पहले मौजूदा संस्करण के पहले मैच में हैट्रिक जमा अर्जेंटीना को अल्जीरिया पर 3-0 से जीत दिलाई थी।

मैसी ने अपना करिश्मा दिखाया और पहले हाफ के आखिर में बाएं पैर से दनदनाता शॉट जमा ऑस्ट्रिया के गोलरक्षक अलेक्जेंडर शेल्गर को छका गोल कर अर्जेंटीना का खाता खोलने के साथ जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज (16 गोल) को पीछे छोड़ अपना 17वां गोल कर विश्व कप फुटबॉल के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए। 24 जून को 39 बरस के हो जाने वाले मैसी ने मैच खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम में जूलियन अल्वारेज के शॉट पर लौटती गेंद पर मैच का अपना दूसरा और विश्व कप के इतिहास में 18वां गोल किया  और अर्जेंटीना को 2-0 से जीत दिला दी।

मैसी मौजूदा विश्व कप में दो मैचों में कुल सबसे ज्यादा पांच गोल कर गोल्डन बूट की होड़ में भी आगे हो गए हैं। मैसी के बाद फ्रांस के काइलियान बापे दो मैच में चार गोल कर मौजूदा संस्करण में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। लियोनल मैसी दो गोल करने के साथ फ्रांस के जस्ट फानटाइन (1958), ब्राजील जे जरजिन्हो (1970) के बाद लगातार छह विश्व कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के छठे फुटबॉलर बन गए।

अर्जेंटीना के मैसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रॉनाल्डो अपना अपना रिकॉर्ड छठा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट खेल रहे हैं। मैसी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ पांच अलग अलग विश्व कप के इतिहास में गोल करने वाले दूसरे फुटबॉल हैं। मैसी पहले ही अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन चुके हैं। मैसी के बाद अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने में  गैबरियल बतिस्तुता (10 गोल), डिएगो माराडोना (10 गोल), गुलरेमो स्टेबल (8 गोल), मारियो कैम्पस (6 गोल) व  व गोंजालेज हिंगुइन (5गोल) का नंबर आता है।

नॉर्वे की सेनेगल पर संघर्षपूर्ण जीत

अर्लिंग हालैंड के दूसरे हाफ के दो और होमग्रन पेडरसन के पहले हाफ में दागे एक गोल की बदौलत नॉवे ने सेनेगल को ग्रुप आई में 3-2 से हरा कर लगातार दूसरी जीत के साथ अंतिम 32 में स्थान बना लिया। नॉर्वे के लिए हालैंड मौजूदा विश्व कप के शुरू के दो मैचों में चार गोल कर चुके हैं। होमग्रन पेडरसन ने सेनेगल के कालीदियू कुलीबली की गलती का लाभ उठा कर हाफ टाइम से दो मिनट पहले गोल कर नॉर्वे का खाता खोला। हालैंड ने दूसरे हाफ के तीन मिनट बाद मार्टन ओडेगार्ड के सटीक पास पर गोल कर नॉर्वे की बढ़त 2-0  कर दी। सेनेगल के सार ने 53वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-2कर दिया। हालैंड ने पांच मिनट बाद मैच का अपना दूसरा गोल कर नॉर्वे को 3-1 से आगे कर दिया। सेनेगल के सार ने खेल खत्म होने से ठीक पहले इंजुरी टाइम में मैच का अपना दूसरा गोल  कर स्कोर 2-3 जरूर किया लेकिन मैच ड्रॉ नहीं करा पाए।

अल्जीरिया ने जॉर्डन को हरा किया बाहर

नादिर बेनबुआली और अमीन गौरी के दूसरे हाफ में एक एक गोल की बदौलत अल्जीरिया ने फीफा विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप जे में अपने दूसरे मैच में एक गोल से पिछड़ने के बाद जॉर्डन को 2-1 से हरा कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पराजित जॉर्डन के लिए इकलौता गोल अल रशदान ने पहले हाफ में दागा। अल्जीरिया की टीम  अपने पहले मैच में अर्जेंटीना से 0-3 से हार गई थी। निजार अल रशदान ने मैच के 36वें मिनट में गोल कर जार्डन का खाता खोला। अल्जीरिया ने हाफ टाइम तक 0-1 से  पिछड़ने के बावजूद धैर्य बनाए रखा। दूसरे हाफ में अल्जीरिया ने बराबर हमले बोल कर जॉर्डन को अपने किले की चौकसी को मजबूर कर दिया। नादिर बेनबुआली ने मैच के 69वें मिनट में कॉर्नर गोल कर जॉर्डन को एक एक की बराबरी दिला दी। अमीन गौरी ने खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले बॉक्स के करीब से कॉर्नर पर गोल कर अल्जीरिया को 2-1 से आगे कर दिया। अल्जीरिया ने आखिर तक इस बढ़त को बनाए रख कर मैच जीत लिया।

YuvaSahakar Team