Trending News

CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, NTA ने जारी किए स्कोरकार्ड, परीक्षा समाप्त होने के 16 दिन बाद ही आए नतीजे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट SIT ने यूपी सरकार को सौंपी, 150 पेज की रिपोर्ट में FIR दर्ज करने और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश मोदी सरकार के इकलौते ईसाई मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने से उठाया कदम, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया NAFED का ऑक्शन पोर्टल, किसानों और सहकारी संस्थाओं को मिला डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदीप सिंह खरोला एअर इंडिया के कार्यकारी सलाहकार और प्रबंधन समिति के सदस्य बने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, NTA ने जारी किए स्कोरकार्ड, परीक्षा समाप्त होने के 16 दिन बाद ही आए नतीजे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट SIT ने यूपी सरकार को सौंपी, 150 पेज की रिपोर्ट में FIR दर्ज करने और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश मोदी सरकार के इकलौते ईसाई मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने से उठाया कदम, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया NAFED का ऑक्शन पोर्टल, किसानों और सहकारी संस्थाओं को मिला डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदीप सिंह खरोला एअर इंडिया के कार्यकारी सलाहकार और प्रबंधन समिति के सदस्य बने

भारतीय उद्यमी कुणाल शाह संभालेंगे WhatsApp की वैश्विक कमान

मेटा ने क्रेड में 90 करोड़ डॉलर (करीब 8,550 करोड़ रुपये) का निवेश किया है

Published: 12:09pm, 23 Jun 2026

भारतीय फिनटेक जगत के प्रमुख उद्यमी और क्रेड (CRED) के संस्थापक कुणाल शाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मेटा (Meta) ने घोषणा की है कि कुणाल शाह को व्हाट्सएप का नया ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया गया है। वह अब दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक व्हाट्सएप का वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करेंगे। इसी के साथ उन्होंने क्रेड के सीईओ के रूप में अपनी ऑपरेशनल जिम्मेदारियों से हटने का फैसला भी किया है।

मेटा ने क्रेड में 90 करोड़ डॉलर (करीब 8,550 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। यह निवेश कंपनी के सीरीज-H फंडिंग राउंड का हिस्सा है, जिसके तहत मेटा को बेंगलुरु स्थित फिनटेक कंपनी में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। इस सौदे के बाद क्रेड का मूल्यांकन करीब 4.5 अरब डॉलर (43,239 करोड़ रुपये) पहुंच गया है।

मुंबई में जन्मे 47 वर्षीय कुणाल शाह एक गुजराती कारोबारी परिवार से आते हैं। उनके पिता फार्मास्युटिकल्स के थोक व्यवसाय से जुड़े रहे हैं। कुणाल शाह की पत्नी भावना शाह एक फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर हैं।

कुणाल शाह भारत के सबसे सफल स्टार्टअप संस्थापकों में गिने जाते हैं। वर्ष 2026 की रिपोर्टों के अनुसार उनकी अनुमानित कुल संपत्ति करीब 15,000 करोड़ रुपये है। उनकी नई भूमिका को टेक और फिनटेक जगत में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

YuvaSahakar Desk