Trending News

CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, NTA ने जारी किए स्कोरकार्ड, परीक्षा समाप्त होने के 16 दिन बाद ही आए नतीजे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट SIT ने यूपी सरकार को सौंपी, 150 पेज की रिपोर्ट में FIR दर्ज करने और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश मोदी सरकार के इकलौते ईसाई मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने से उठाया कदम, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया NAFED का ऑक्शन पोर्टल, किसानों और सहकारी संस्थाओं को मिला डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदीप सिंह खरोला एअर इंडिया के कार्यकारी सलाहकार और प्रबंधन समिति के सदस्य बने CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी, NTA ने जारी किए स्कोरकार्ड, परीक्षा समाप्त होने के 16 दिन बाद ही आए नतीजे राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट SIT ने यूपी सरकार को सौंपी, 150 पेज की रिपोर्ट में FIR दर्ज करने और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश मोदी सरकार के इकलौते ईसाई मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने से उठाया कदम, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया NAFED का ऑक्शन पोर्टल, किसानों और सहकारी संस्थाओं को मिला डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदीप सिंह खरोला एअर इंडिया के कार्यकारी सलाहकार और प्रबंधन समिति के सदस्य बने

उत्तराखंड ITI छात्रों को अग्निपथ योजना में मिलेगा बड़ा फायदा

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अनुसार प्रदेश में 153 राजकीय और 82 निजी आईटीआई संचालित हैं

Published: 11:13am, 23 Jun 2026

उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में बड़ा अवसर सामने आया है। राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना में बोनस अंक का लाभ मिलेगा, जिससे उनके अग्निवीर बनने की संभावना बढ़ जाएगी।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अनुसार प्रदेश में 153 राजकीय और 82 निजी आईटीआई संचालित हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट [www.vpputtarakhand.in] (http://www.vpputtarakhand.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार छात्रों को अधिकतम 10 संस्थान और ट्रेड चुनने का विकल्प मिलेगा। आईटीआई पास अभ्यर्थियों को अग्निवीर भर्ती में एक वर्षीय कोर्स पर 30 और दो वर्षीय कोर्स पर 40 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

प्रवेश प्रक्रिया का प्रमुख आकर्षण दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली (डीएसटी) है। इसके तहत 54 सरकारी आईटीआई ने टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, महिंद्रा और वी-गार्ड जैसी कंपनियों के साथ समझौता किया है। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को 8,000 से 12,000 रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड भी मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन का पहला चरण 5 जुलाई तक चलेगा। राज्य स्तरीय मेरिट सूची 7 जुलाई को जारी होगी, जबकि विकल्प भरने की प्रक्रिया 8 से 15 जुलाई तक चलेगी। प्रथम काउंसलिंग के तहत संस्थान आवंटन 18 जुलाई को होगा और चयनित अभ्यर्थी 19 से 26 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे।

YuvaSahakar Desk