Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी, 87% आवेदनों का निस्तारण

CBSE बोर्ड ने कहा कि सभी आवेदनों को पारदर्शी, मजबूत और सावधानीपूर्वक निगरानी वाली प्रक्रिया के तहत प्रोसेस किया गया है

Published: 10:38am, 22 Jun 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) और उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन के परिणाम जारी करने शुरू कर दिए हैं। बोर्ड ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से इसकी जानकारी दी। सीबीएसई के अनुसार, अब तक प्राप्त कुल आवेदनों में से 87 प्रतिशत से अधिक का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि शेष परिणाम चरणबद्ध तरीके से जल्द जारी किए जाएंगे।

बोर्ड ने कहा कि सभी आवेदनों को पारदर्शी, मजबूत और सावधानीपूर्वक निगरानी वाली प्रक्रिया के तहत प्रोसेस किया गया है, ताकि परिणामों में निष्पक्षता और सटीकता सुनिश्चित की जा सके। सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या अपुष्ट सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें।

री-इवैल्यूएशन परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना संशोधित स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा Digilocker, UMANG ऐप और indiaresults.com के माध्यम से भी स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर ‘CBSE Class 12 Re-evaluation Scorecard 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने पर संशोधित परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

YuvaSahakar Desk