Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

भारत ने महिला नेशंस कप हॉकी खिताब जीता, एफआईएच प्रो लीग के लिए किया क्वॉलिफाई

एफआईएच रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में महिला नेशंस कप हॉकी 2026 टूर्नामेंट के फाइनल में 2-0 से हरा कर खिताब जीत लिया। नवनीत व सुनीलिता के  एक एक गोल से भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया। भारत ने फाइनल सहित अपने सभी मैच जीत कर एफआईएच महिला प्रो हॉकी लीग के अगले सीजन के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। भारत ने दूसरी बार यह खिताब जीता है।

Published: 18:39pm, 21 Jun 2026

नवनीत कौर और सुनीलिता टोपो के पहले क्वॉर्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर दागे एक एक गोल की बदौलत एफआईएच रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को ऑकलैंड में महिला नेशंस कप हॉकी 2026 टूर्नामेंट के फाइनल में 2-0 से हरा कर खिताब जीत लिया। भारत ने फाइनल सहित अपने सभी मैच जीत कर एफआईएच महिला प्रो हॉकी लीग के अगले सीजन के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। भारत ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले पहली बार 2022 में यह खिताब जीता था।

भारत की आक्रामक मिडफील्डर ललरेमसियामी फाइनल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित की गई। जबकि ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत ने अमेरिका की एशले सेसा के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छह छह गोल किए। पेनल्टी कॉर्नर पूरे टूर्नामेंट में भारत की बड़ी ताकत साबित हुआ। नवनीत कौर ने चौथे मिनट में पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत का खाता खोला। सुनीलिता टोपो ने 15वें मिनट में दीपिका सहरावत के तेज फ्लिक पर न्यूजीलैंड की गोलरक्षक के पैड से लगकर लौटती गेंद को गोल में डालकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

भारत ने आखिर तक अपनी यह बढ़त बरकरार रखते हुए फाइनल व खिताब जीत लिया। भारत ने दूसरे क्वॉर्टर में मैच का अपना तीसरा गोल करने और न्यूजीलैंड ने गोल उतारने की कोशिश की लेकिन वब कामयाब नहीं हुआ। भारत ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त कायम रखी। न्यूजीलैंड ने तीसरे क्वॉर्टर में तेज हमले बोले लेकिन भारत की रक्षापंक्ति ने उसकी गोल करने की हर कोशिश नाकाम कर दी।

भारत को फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले और उसने दो को गोल में बदला। तीसरे क्वॉर्टर में न्यूजीलैंड ने तेज हमले बोले लेकिन भारत की नौजवान गोलरक्षक बिच्छू देवी खरीबम ने बेहतरीन बचाव किए। न्यूजीलैंड को चौथे व आखिरी क्वॉर्टर में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर कैटलिन कॉटर के शॉट को भारत की गोलरक्षक सविता ने रोक कर बेकार कर दिया। फाइनल खत्म होने से सात मिनट पहले भारत की निकी प्रधान को पीला कार्ड दिखा मैदान से बाहर भेज दिया गया। न्यूजीलैंड ने गोल करने की कोशिश में अपनी गोलरक्षक ओ हेनलॉन को हटा कर हमले पर अतिरिक्त स्ट्राइकर लगाया लेकिन भारत की रक्षापंक्ति की मुस्तैदी के आगे उसकी हर कोशिश नाकाम रही।

टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : एशले सेसा (अमेरिका)।
टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गोलरक्षक : ग्रेस ओ हेनलॉन (न्यूजीलैंड)।
शीर्ष स्कोरर: दीपिका सहरावत (भारत) व एशले सेसा (अमेरिका)
सर्वश्रेष्ठ नौजवान खिलाड़ी : रियाना फो (न्यूजीलैंड)।

YuvaSahakar Team