Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

UP Board 2027: संस्थागत छात्रों के पंजीकरण की तारीखें घोषित

परिषद ने बताया कि 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक विद्यालय अपलोड किए गए विवरणों की जांच करेंगे

Published: 12:17pm, 19 Jun 2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए संस्थागत छात्रों के ऑनलाइन पंजीकरण, परीक्षा शुल्क जमा करने तथा शैक्षिक विवरण अपलोड करने का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद ने सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। छात्र संबंधी सभी विवरण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यालय 5 अगस्त 2026 तक कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों का प्रवेश लेकर उनसे परीक्षा शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद प्राप्त शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से 10 अगस्त 2026 तक कोषागार में जमा करना होगा। वहीं परीक्षा शुल्क का विवरण और छात्रों की शैक्षिक जानकारी 16 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।

यदि कोई विद्यालय निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं कर पाता है तो प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक शुल्क जमा करने तथा 20 अगस्त 2026 तक छात्र विवरण अपलोड करने की अनुमति दी गई है।

परिषद ने बताया कि 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक विद्यालय अपलोड किए गए विवरणों की जांच करेंगे। इस दौरान छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, विषय और फोटो सहित अन्य जानकारियों का सत्यापन किया जाएगा। किसी त्रुटि की स्थिति में 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। हालांकि इस अवधि में नए छात्रों का पंजीकरण स्वीकार नहीं होगा।

सभी विद्यालयों को पंजीकृत छात्रों की फोटायुक्त नामावली एवं आवश्यक अभिलेखों की प्रतियां 30 सितंबर 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करनी होंगी। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि निजी (Private) परीक्षार्थियों के आवेदन संबंधी कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk