Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

DSSSB में 1979 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

DSSSB में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है

Published: 10:39am, 18 Jun 2026

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग के कुल 1979 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।

भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों के पास पदानुसार 12वीं पास, आईटीआई, बीएड, इंजीनियरिंग डिग्री के साथ एक वर्ष का अनुभव या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है।

उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), पद के अनुसार स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट या फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट, तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 29,200 रुपए से 1,42,400 रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन में क्लिक करें।
  • Apply Online लिंक पर जाएं।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।

यह भर्ती शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों क्षेत्रों में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

YuvaSahakar Desk