Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का मौका, 86 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित

भर्ती के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर स्तर के पद शामिल हैं

Published: 10:34am, 18 Jun 2026

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने क्रेडिट एनालिस्ट और C&IC रिलेशनशिप से जुड़े विभिन्न मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/10 के तहत कुल 86 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

भर्ती के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर स्तर के पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा या CA, CMA, CS, CFA जैसी प्रोफेशनल योग्यता होना अनिवार्य है। आयु सीमा पदानुसार 25 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, समूह चर्चा (यदि आवश्यक हो) और इंटरव्यू शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान मिलेगा। मैनेजर पद के लिए बेसिक वेतन 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तथा सीनियर मैनेजर के लिए 85,920 रुपये से 1,05,280 रुपये तक निर्धारित है।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिक और महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 175 रुपये रखा गया है। आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर किया जा सकता है।

YuvaSahakar Desk