Trending News

NEET UG री-एग्जाम से पहले अलर्ट मोड में केंद्र सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ओडिशा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, क्लास 1 से 8 की नई किताबों में मिलीं 1,678 गलतियां दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हर स्कूल का होगा POCSO ऑडिट, बनानी होगी चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट भारत और ब्रिटेन का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू, G7 में मोदी- स्टार्मर ने इसकी घोषणा की अमेरिका-ईरान के बीच 14 सूत्रीय शांति समझौते पर ट्रंप ने पेरिस में हस्ताक्षर किए NEET UG री-एग्जाम से पहले अलर्ट मोड में केंद्र सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ओडिशा में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, क्लास 1 से 8 की नई किताबों में मिलीं 1,678 गलतियां दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हर स्कूल का होगा POCSO ऑडिट, बनानी होगी चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेट भारत और ब्रिटेन का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू, G7 में मोदी- स्टार्मर ने इसकी घोषणा की अमेरिका-ईरान के बीच 14 सूत्रीय शांति समझौते पर ट्रंप ने पेरिस में हस्ताक्षर किए

UKSSSC में 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए

Published: 10:30am, 18 Jun 2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य में ग्रुप-सी के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक और स्टेनोग्राफर पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 398 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 22 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 8 से 10 जुलाई तक का अवसर दिया जाएगा।

भर्ती के तहत कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय) के 230 पद, कनिष्ठ सहायक (कुटुम्ब न्यायालय) के 29 पद, आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के 128 पद तथा कुटुम्ब न्यायालय में आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के 11 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही हिंदी भाषा का ज्ञान आवश्यक होगा। कनिष्ठ सहायक पद के लिए कंप्यूटर पर न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति जरूरी है। वहीं स्टेनोग्राफर पद के लिए हिंदी आशुलेखन में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट तथा कंप्यूटर पर 25 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य रखी गई है।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk