Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

NHSRCL में 175 पदों पर भर्ती, जूनियर इंजीनियर से लेकर ट्रेन मैनेजर तक के लिए अवसर

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Published: 10:25am, 17 Jun 2026

नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत संचालन एवं रखरखाव विभागों में जूनियर इंजीनियर (JE), ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर, डिपो कंट्रोलर और अन्य पदों सहित कुल 175 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए विभिन्न पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम, AFC सिस्टम) पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा, बीई या बीटेक अनिवार्य है। वहीं ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर और अन्य संचालन संबंधी पदों के लिए किसी भी स्ट्रीम में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री मान्य होगी।

कुल 175 पदों में सिविल एवं ट्रैक से संबंधित 31, इलेक्ट्रिकल के 47, सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम के 20, रोलिंग स्टॉक (इलेक्ट्रिकल) के 14, रोलिंग स्टॉक (मैकेनिकल) के 3, संचालन वर्ग के 55 तथा AFC सिस्टम के 5 पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 40,000 रुपये से 1,25,000 रुपये तक के IDA वेतनमान के साथ HRA, चिकित्सा सुविधा, EPF, ग्रेच्युटी तथा अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार nhsrcl.in वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन में दिए गए निर्देशों का पालन कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk