Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

इंडियन नेवी भर्ती 2026 में 12वीं PCM और JEE Main अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर

चयनित उम्मीदवारों कोइंडियन नेवी की प्रतिष्ठित अकादमियों में चार वर्षीय बी.टेक पाठ्यक्रम कराया जाएगा

Published: 09:54am, 17 Jun 2026

भारतीय नौसेना ने 10+2 (बी.टेक) कैडेट एंट्री स्कीम (CES) के तहत युवाओं के लिए अधिकारी बनने का शानदार मौका दिया है। इस भर्ती के माध्यम से 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों से पढ़ाई कर रहे छात्र तथा जेईई मेन 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

चयनित उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना की प्रतिष्ठित अकादमियों में चार वर्षीय बी.टेक पाठ्यक्रम कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को नौसेना में स्थायी कमीशन के तहत अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिलेगी।

इस योजना का उद्देश्य तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को भारतीय नौसेना में शामिल कर देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत बनाना है। इच्छुक अभ्यर्थियों को जेईई मेन 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद एसएसबी इंटरव्यू और अन्य चयन प्रक्रियाएं आयोजित होंगी।

YuvaSahakar Desk