Trending News

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI

Women’s Nation Cup Hockey: भारत ने पिछड़ने के बाद दीपिका के दो गोल से अमेरिका को दी शिकस्त

स्ट्राइकर ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे दो और नवनीत कौर के एक बेहतरीन गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को ऑकलैंड में नेशंस कप हॉकी के मैच में पूल ए के मैच में 3-2 से जीत दर्ज की।

स्ट्राइकर ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे दो और नवनीत कौर के एक बेहतरीन गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका पर ऑकलैंड में नेशंस कप हॉकी के मैच में पूल ए के मैच में 3-2 से जीत दर्ज की। सेसा एशले और जिमर मेडलाइन ने पहले ही क्वॉर्टर में गोल कर अमेरिका को 2-0 की बढ़त दिला दी थी।

सेसा एशले ने चौथे ही मिनट में भारत की डी में घुस कर जोरदार वॉली जमा गोल कर अमेरिका का खाता खोला। जिमर मेडलाइन ने तीन मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अमेरिका को 2-0  से आगे कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत की महिला हॉकी टीम ने धीमे धीमे मैच पर अपनी पकड़ बनाई। भारत की ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत ने दूसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर बढ़िया ड्रैग फ्लिक से गोल कर स्कोर 1-2 कर अपनी टीम की मैच में वापसी करा दी। दीपिका ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से छह मिनट पहले एक और पेनलटी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत को दो दो की बराबरी दिला दी। नवनीत कौर ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल भारत को 3-2 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में भारत ने अपनी बढ़त को बढ़ाने और अमेरिका ने बराबरी पाने की पुरजोर कोशिश की लेकिन मैच में और गोल नहीं हुआ।  भारत और अमेरिका दोनों को ही मैच में छह छह पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारत पूल ए में एक मैच में एक जीत के साथ तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया। जापान की टीम गोल अंतर के आधार ग्रुप ए में शीर्ष पर है। भारत अपना अगला मैच 16 जून को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे से खेलेगा।

YuvaSahakar Team