Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती

लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं।

Published: 17:49pm, 15 Jun 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने वन रक्षक (Forest Guard) और वन्यजीव रक्षक (Wildlife Guard) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 708 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 में भाग लिया हो और उनके पास वैध PET स्कोरकार्ड उपलब्ध हो। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार भर्ती अधिसूचना 23 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था लागू रहेगी। प्रश्नपत्र में विषय संबंधी ज्ञान, सामान्य गणित एवं जीव विज्ञान, कंप्यूटर जागरूकता और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान से प्रश्न शामिल किए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित विज्ञापन के माध्यम से PET 2025 पंजीकरण संख्या और OTP की सहायता से लॉगिन करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर आवश्यक जानकारी अपलोड करनी होगी और निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ई-चालान के माध्यम से करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk