Trending News

मौसम विभाग ने यूपी-दिल्ली समेत 17 राज्यों में तूफानी-आंधी बारिश का अलर्ट किया जारी, 100 की स्पीड से चलेगी हवा नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक आज, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता रिलायंस और मेटा बनाएंगे भारत का पहला AI डेटा सेंटर, डेटा सेंटर की कैपिसिटी 168 मेगावाट होगी फीफा विश्व कप 2026 का आज से आगाज, टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी भारत की सृष्टि किरण अंडर-13 नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बनीं मौसम विभाग ने यूपी-दिल्ली समेत 17 राज्यों में तूफानी-आंधी बारिश का अलर्ट किया जारी, 100 की स्पीड से चलेगी हवा नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक आज, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता रिलायंस और मेटा बनाएंगे भारत का पहला AI डेटा सेंटर, डेटा सेंटर की कैपिसिटी 168 मेगावाट होगी फीफा विश्व कप 2026 का आज से आगाज, टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी भारत की सृष्टि किरण अंडर-13 नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बनीं

MGVCL में जूनियर इंजीनियर के 183 पदों पर भर्ती, 12 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत गुजरात ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

Published: 16:48pm, 11 Jun 2026

मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (MGVCL) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत गुजरात की विभिन्न विद्युत कंपनियों में कुल 183 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। टियर-1 परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी, जबकि अंतिम मेरिट सूची टियर-2 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। परीक्षा की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है और इसकी जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

इस भर्ती के तहत गुजरात ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे अधिक 86 पद पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (PGVCL) में भरे जाएंगे। इसके अलावा गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (GETCO) में 22 पद, दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (DGVCL) में 27 पद, मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (MGVCL) में 22 पद तथा उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (UGVCL) में 26 पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित माध्यम से बीई (Electrical), बीटेक (Electrical) अथवा बीई Electrical and Electronics (EEE) की डिग्री होना आवश्यक है। संबंधित विश्वविद्यालय का यूजीसी या एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त होना भी अनिवार्य है। साथ ही अंतिम वर्ष अथवा अंतिम दो सेमेस्टर में किसी प्रकार की ATKT नहीं होनी चाहिए और न्यूनतम 55 प्रतिशत औसत अंक होना जरूरी है।

आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान आकर्षक वेतन दिया जाएगा। प्रथम वर्ष में 48,100 रुपये प्रतिमाह तथा द्वितीय वर्ष में 50,700 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार MGVCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के युवाओं के लिए यह सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

YuvaSahakar Desk