Trending News

पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट से मंजूरी, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट से मंजूरी, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी

ड्रैग फ्लिकिंग कोच ताकेमा भारतीय महिला ड्रैग फ्लिकरों का निखार रहे कौशल

ताकेमा को बतौर ड्रैग फ्लिकिंग कोच 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में होने वाले एफआईएच नेशंस कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय ड्रैग फ्लिकरों के कौशल को और निखारने के लिए लगाए शिविर में जोड़ा गया है।

Published: 13:40pm, 04 Jun 2026

अपने जमाने के खतरनाक डच ड्रैग फ्लिकर नीदरलैंड के ताके ताकेमा भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के साथ बतौर ड्रैग फ्लिकिंग कोच जुड़ खासतौर पर लगाए गए शिविर में टीम की ड्रैग फ्लिकरों को ड्रैग फ्लिकिंग के कौशल को निखारने में मदद कर रहे हैं। ताकेमा को बतौर ड्रैग फ्लिकिंग कोच 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में होने वाले एफआईएच नेशंस कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय ड्रैग फ्लिकरों के कौशल को और निखारने के लिए लगाए शिविर में जोड़ा गया है।
भारत के लिए यह बेहद अहम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी सत्र है। भारत को आने वाले महीनों में अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड में एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप और फिर नागोया में एशिया कप में शिरकत करनी है। इसके मद्देनजर  बतौर ड्रैग फ्लिकिंग कोच ताकेमा मे मार्गदर्शन में भारतीय महिला हॉकी टीम की ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत, ललथांतलुआंगी और अनु फिलहाल इस शिविर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में दक्षता पाने और अपने आक्रमण को और धारदार बनाने के मकसद से लगाए शिविर में जुटी हैं। ताकेमा आनंदना और कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन की पहल पर भाारतीय महिला हॉकी टीम के साथ शिविर में ड्रैग फ्लिकिंग कोच के रूप में जुड़े हैं। ताके ताकेमा को नीदरलैंड के लिए बतौर ड्रैग फ्लिकर 221 गोल करने का गौरव हासिल है।

ताकेमा जैसे कोच का अनुभव हमारी ड्रैग फ्लिकरों के लिए अहम : मराइन

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप के लिए ऑकलैंड पहुंच इसके शुरू होने से पहले कुछ अभ्यास मैच भी खेलेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच नीदरलैंड के ही शुएर्ड मराइन ने कहा, ‘हम जानते हैं कि मॉडर्न हॉकी में पेनल्टी कॉर्नर बेहद अहम है और ताके ताकेमा जैसे ड्रैग फ्लिकिंग कोच का अनुभव हमारी टीम की ड्रैग फ्लिकरों के लिए बेहद अहम साबित होगा। हमारी ड्रैग फ्लिकरों को ड्रैग फ्लिक लगाने में पारंगत करने के साथ ताकेमा टीम की किले की चौकसी का मजबूत ढांचा बनाने में भी अहम भूमिका अदा करेंगे।

ताकेमा ने ड्रैग फ्लिकिंग कोच के साथ हॉकी में अपने किले की मजबूत चौकसी की रणनीति बनाने वाला रणनीतिज्ञ साबित किया और हम उनके इस कौशल का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं। मैं ताकेमा का हॉकी उस्ताद रहा हूं और इसीलिए मैं उन्हें बढ़िया ढंग से जानता भी हूं। हम दोनों की सोच एक सी है। ताकेमा का शीर्ष हॉकी खिलाड़ी के रूप में अनुभव हमारी महिला हॉकी टीम के लिए बहुत अहम होगा। हमारी टीम में अच्छी ड्रैग फ्लिकर तो हैं ही, नवनीत कौर के लिए हमारे पास तेज तर्रार स्ट्राइकर भी है। पेनल्टी कॉर्नरों को भुना उन पर ज्यादा से ज्यादा गोल करना बहुत अहम होगा। ड्रैग फ्लिकिंग कोच के रूप में ताकेमा की मौजूदगी हमारी ड्रैग फ्लिकरों को ड्रैग फ्लिक पर गोल करने के अपने कौशल को सुधारने में मदद करेगी।‘

YuvaSahakar Team

Recent Post