Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

IIRF Ranking 2026: IIT बॉम्बे और IIM अहमदाबाद रहे नंबर-1, JNU बना देश का सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय विश्वविद्यालय

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2026 की रैंकिंग में इंजीनियरिंग श्रेणी में IIT बॉम्बे को देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान घोषित किया गया है। इसके बाद IIT मद्रास दूसरे, IIT दिल्ली तीसरे, IIT खड़गपुर चौथे और IIT कानपुर पांचवें स्थान पर रहे। ये संस्थान अपनी उत्कृष्ट शिक्षा, रिसर्च सुविधाओं और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं।

Published: 14:51pm, 03 Jun 2026

हायर एजुकेशन हासिल करने की योजना बना रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) ने वर्ष 2026 की नई रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और मैनेजमेंट संस्थानों का मूल्यांकन किया गया है। इस साल भी दिल्ली और मुंबई के प्रतिष्ठित संस्थानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है। वहीं कई निजी संस्थानों ने भी गुणवत्ता आधारित शिक्षा और उत्कृष्ट प्लेसमेंट के दम पर शीर्ष स्थान हासिल कर शिक्षा क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

इंजीनियरिंग श्रेणी में IIT बॉम्बे को देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान घोषित किया गया है। इसके बाद IIT मद्रास दूसरे, IIT दिल्ली तीसरे, IIT खड़गपुर चौथे और IIT कानपुर पांचवें स्थान पर रहे। ये संस्थान अपनी उत्कृष्ट शिक्षा, रिसर्च सुविधाओं और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं।

मैनेजमेंट शिक्षा में IIM अहमदाबाद ने एक बार फिर देश के सर्वश्रेष्ठ MBA संस्थान का खिताब अपने नाम किया है। मजबूत अकादमिक ढांचे, उद्योगों से जुड़ाव और बेहतरीन प्लेसमेंट के कारण इसे शीर्ष स्थान मिला। निजी मैनेजमेंट संस्थानों में मुंबई का SPJIMR पहले और जमशेदपुर का XLRI दूसरे स्थान पर रहा।

प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में BITS पिलानी ने पहला स्थान हासिल किया है। आधुनिक शिक्षा प्रणाली, रिसर्च सुविधाओं और मजबूत प्लेसमेंट नेटवर्क के कारण यह छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) शीर्ष पर रहा। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), जामिया मिल्लिया इस्लामिया, हैदराबाद विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) को स्थान मिला।

विशेषज्ञों के अनुसार IIRF रैंकिंग छात्रों को सही संस्थान चुनने में मदद करती है। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता, रिसर्च, प्लेसमेंट, इंडस्ट्री कनेक्शन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और शैक्षणिक माहौल जैसे महत्वपूर्ण मानकों को शामिल किया जाता है। ऐसे में यह रैंकिंग उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक साबित हो सकती है।

YuvaSahakar Team

Recent Post