Trending News

JEE Advanced 2026 का आया रिजल्ट, शुभम कुमार ने किया टॉप, 56,880 उम्मीदवार रहे सफल बंगाल में शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, अर्जुन सिंह, रूपा गांगुली, अशोक डिंडा बने मंत्री महंगाई का नया झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 54 रुपये तक तो 5 किलो वाला सिलेंडर 11 रुपये तक हुआ महंगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार जीता इंडियन प्रीमियर लीग 'आदेश सुरक्षित रखने के तीन महीने के अंदर फैसला सुनाएं', सुप्रीम कोर्ट का सभी हाई कोर्ट को निर्देश JEE Advanced 2026 का आया रिजल्ट, शुभम कुमार ने किया टॉप, 56,880 उम्मीदवार रहे सफल बंगाल में शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, अर्जुन सिंह, रूपा गांगुली, अशोक डिंडा बने मंत्री महंगाई का नया झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 54 रुपये तक तो 5 किलो वाला सिलेंडर 11 रुपये तक हुआ महंगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार जीता इंडियन प्रीमियर लीग 'आदेश सुरक्षित रखने के तीन महीने के अंदर फैसला सुनाएं', सुप्रीम कोर्ट का सभी हाई कोर्ट को निर्देश

इलाहाबाद हाई कोर्ट में 543 पदों पर भर्ती जारी

आयु सीमा की बात करें तो RO और ARO पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए

Published: 12:48pm, 01 Jun 2026

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 543 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को हाई कोर्ट में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। सबसे अधिक पद असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) के लिए निर्धारित किए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन 1 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 तय की गई है। परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

भर्ती में रिव्यू ऑफिसर के 138 पद, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के 380 पद और कंप्यूटर असिस्टेंट के 25 पद शामिल हैं। स्नातक पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान और CCC या O Level जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।

कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन, वर्ड प्रोसेसिंग और डेटा एंट्री का ज्ञान होना जरूरी है। इसके अलावा अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट मांगी गई है।

आयु सीमा की बात करें तो RO और ARO पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
  • RO ARO भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (Registration) करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

YuvaSahakar Desk