Trending News

यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन यूपी में सरकारी भर्तियों के लिए नई नीति लागू, चरित्र सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिल सकेगी प्रोविजनल नियुक्ति सहकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (NCD) में सहकारी समितियों की सटीक लोकेशन दर्ज करने के लिए GPS आधारित NCD जियो टैग मोबाइल ऐप की पहल की NCUI द्वारा नई दिल्ली में AI कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ChatGPT और सहकारिता क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई RBI ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के दो सहकारी बैंकों पर लागू प्रतिबंधों को तीन महीने बढ़ाकर 30 जनवरी 2027 तक किया दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए 8.7 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

उम्मीदवार 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Published: 10:14am, 22 May 2026

कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में 12,256 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इसे बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है।

SSC CGL देश की सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित सरकारी भर्ती परीक्षाओं में शामिल है। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को आयकर विभाग, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग, डाक विभाग और ऑडिट विभाग जैसे बड़े सरकारी संस्थानों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक अनुभाग अधिकारी, आयकर निरीक्षक, CBI उपनिरीक्षक, केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक, लेखा परीक्षक, अकाउंटेंट और कर सहायक जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों की तैनाती अलग-अलग मंत्रालयों और सरकारी कार्यालयों में की जाएगी।

आयोग ने बताया है कि इस बार 12,256 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जरूरत पड़ने पर पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, इसलिए इसे देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में गिना जाता है।

SSC CGL 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 22 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में सुधार करने की सुविधा 29 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद SSC CGL 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक कर आवेदन पत्र भरना होगा। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Desk