Trending News

विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल विपक्ष के हंगामे के बीच पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोला सुप्रीम कोर्ट- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार, लाठीचार्ज सही नहीं असम में बाढ़ से भीषण तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 68 CWG 2026: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, राजा मुथुपंडी ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया सिल्वर मेडल

23 अगस्त से दिलीप ट्रॉफी से शुरू होगा भारत का घरेलू 2026-27 क्रिकेट सीजन

इस पूरे सीजन में विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष और महिला फॉर्मेट में कुल 1788 मैच खेले जाएंगे। रणजी ट्रॉफी का आयोजन दो चरणों में होगा, जिसके बीच में सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएंगी। इस सीजन में अंडर-23 खिलाड़ियों के लिए एक नया 'शेष भारत' मैच जोड़ा गया है

Published: 16:31pm, 21 May 2026

नई दिल्ली, 21 मई, 2026: भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 दिलीप ट्रॉफी से 23 अगस्त से शुरू होगा। दिलीप ट्रॉफी में छह जोनल टीमें शिरकत करेंगी। भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन में विभिन्न फॉर्मेट में पुरुष और महिला विभिन्न आयु वर्गों में कुल 1788 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। दिलीप ट्रॉफी के बाद ईरानी ट्रॉफी मैच में रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर की टीम 1 अक्टूबर से शेष भारत टीम के खिलाफ खेलेगी। दो चरणों में होने वाली रणजी ट्रॉफी 11 अक्टूबर से शुरू होगी।

अंडर 23 सीके नायुडू ट्रॉफी दो चरण के फॉर्मेट में खेली जाएगी। पिछले सीजन की तरह इस बार भी रणजी ट्रॉफी में इलीट ग्रुप में 32 टीमें और प्लेट ग्रुप में छह टीमें शिरकत करेंगी। रणजी ट्रॉफी का पहला चरण अक्टूबर-नवंबर 2026 में होगा जबकि दूसरा चरण जनवरी-फरवरी, 2027 तक होगा। सीनियर पुरुषों की टी 20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे (सीनियर पुरुष लिस्ट ए) ट्रॉफी मुकाबले रणजी ट्रॉफी के दोनों चरणों के बीच होंगे।

भारत के महिला घरेलू सीजन का आगाज सीनियर टी 20 ट्रॉफी (अक्टूबर-नवंबर) से होगा और इसके बाद सीनियर महिला इंटर जोनल ट्रॉफी होगी और फिर वन डे मैच: सीनियर महिला वन डे ट्रॉफी और सीनियर इंटर जोनल ट्रॉफी दिसंबर-फरवरी के बीच होगी।

आगामी सीज़न में एक नया मैच जोड़ा गया है, जिसमें सीके नायडू ट्रॉफी चैंपियन और शेष भारत की टीमें भिड़ेंगी। इसका मकसद उदीयमान अंडर-23 क्रिकेटरों को एक बेहतर प्रतिस्पर्द्धी मंच मुहैया कराना है। वहीं इस बार पुरुषों की अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी और विजी ट्रॉफी (विश्वविद्यालय टीमों के लिए) का फॉर्मेट वन डे से बदल कर टी 20 फॉर्मेट कर दिया गया है।

बीसीसीआई ने वक्तव्य जारी कर कहा, ‘2026-27 घरेलू सीजन बीसीसीआई की मजबूत और प्रतिस्पर्द्धी घरेलू ढांचे को तैयार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही विभिन्न फॉर्मेट और श्रेणियों की संतुलित प्रगति को पक्का करना है।’

देश के जनवरी के मौसम को जेहन में रखते हुए अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी (इलीट ग्रुप) मैच पूरी तरह बेंगलुरू और मैसूर में खेले जाएंगे। अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी अब नवंबर से जनवरी तक खेली जाएगी जिससे खिलाड़ी बेहतर ढंग से तैयार हो सकें और इसका कार्यक्रम भी ठीक से तैयार हो सके।

YuvaSahakar Desk