Trending News

पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट से मंजूरी, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट से मंजूरी, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के हाथों जूस पीकर तोड़ा अनशन सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, राजीव चौक और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा भारत में ही टीम इंडिया बनेगी मेहमान, अफगानिस्तान दिल्ली में करेगा तीन टी20 मैचों की मेजबानी

तमिलनाडु SSLC रिजल्ट 2026 घोषित, 94.31% छात्र पास

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री थीरू राजमोहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणामों की घोषणा की

Published: 11:44am, 20 May 2026

तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय ने आज 20 मई 2026 को तमिलनाडु कक्षा 10वीं (SSLC) परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस वर्ष 94.31 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल रहे। करीब 8.7 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री थीरू राजमोहन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणामों की घोषणा की। छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्र tnresults.nic.in, dge.tn.gov.in, DigiLocker और UMANG का उपयोग कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को tnresults.nic.in पर जाकर “TN SSLC Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करना होगा। रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

वहीं DigiLocker के जरिए डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को DigiLocker वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद “Tamil Nadu Class 10 Result 2026” सर्च कर रोल नंबर सहित जरूरी जानकारी भरनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन छात्रों का DigiLocker अकाउंट नहीं है, वे मोबाइल नंबर के जरिए OTP वेरिफिकेशन कर नया अकाउंट बना सकते हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post