Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

अंडर-19 हॉकी: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी 6-3 से शिकस्त, केतन कुशवाहा ने दागे दो गोल 

भारत अंडर 18 पुरुष हॉकी टीम ने केतन कुशवाहा के दो गोल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया अंडर 18 को 6-3 से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। वहीं भारत की अंडर 18 महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

Published: 18:08pm, 19 May 2026

नई दिल्ली, 19 मई, 2026: केतन कुशवाहा के दो गोल की बदौलत भारत अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 को चार मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में सोमवार रात भोपाल के उद्धव दास मेहता (भाई जी) सेंट्रल साई सेंटर में 6-3 से हराकर सीरीज में एक-एक की बराबरी पा ली।

संदीपा कुमारी (15वें मिनट) के इकलौते गोल के बावजूद भारत की अंडर-18 महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 से तीसरा मैच 1-2 से हार गई। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीम की ओर से एनीलिसी कुलेन (पांचवें मिनट) और स्टैला बाथोलोमीयूस्ज (17वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 पुरुष और महिला हॉकी टीमों के बीच चौथा व आखिरी मैच बुधवार को खेला जाएगा।

आकाशदीप (दसवें मिनट), शाहरुख अली (14वें मिनट), केतन कुशवाहा (25वें) और रोमित पाल (26वें मिनट) के गोल से भारत अंडर-18 ने दूसरे क्वार्टर के खत्म होने तक 4-2 की बढ़त ले ली थी। ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 की ओर से हाफ टाइम से पहले ओवर टेलर (23वें मिनट) व ऑस्कर फ्रीमैन (29वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

जैक वेलर (32वें मिनट) ने तीसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में गोल कर ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 का स्कोर 3-4 कर दिया। केतन कुशवाहा ने तीसरा क्वार्टर खत्म होने से पांच मिनट पहले और अंश बहुत्रा (45वें मिनट) ने गोल कर भारत को 6-3 से आगे कर दिया। चौथे और आखिरी क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

YuvaSahakar Desk