Trending News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, टिन्नू यादव सहित सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार NTA ने जारी की री-नीट एग्जाम आंसर की, 28 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति दिल्ली के 75 'सीएम श्री स्कूलों' का बदलेगा स्वरूप, जारी हुआ 265 करोड़ रुपये का बजट DU में दाखिले की तैयारी शुरू, 71 हजार से अधिक UG सीटों पर एडमिशन, छात्रों के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 235 लोग मरे, 4300 घायल और 39,000 लोग लापता राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, टिन्नू यादव सहित सभी 8 नामजद आरोपी गिरफ्तार NTA ने जारी की री-नीट एग्जाम आंसर की, 28 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति दिल्ली के 75 'सीएम श्री स्कूलों' का बदलेगा स्वरूप, जारी हुआ 265 करोड़ रुपये का बजट DU में दाखिले की तैयारी शुरू, 71 हजार से अधिक UG सीटों पर एडमिशन, छात्रों के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 235 लोग मरे, 4300 घायल और 39,000 लोग लापता

हरियाणा बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

आंकड़ों के अनुसार इस बार भी छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 87.97 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.45 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 6.52 प्रतिशत अधिक सफलता हासिल की है।

Published: 17:18pm, 12 May 2026

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं की नियमित परीक्षा का आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 84.67% दर्ज किया गया है। परीक्षा में सम्मिलित हुए करीब 2.95 लाख विद्यार्थियों का लंबा इंतजार आज समाप्त हो गया। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

छात्राओं का वर्चस्व बरकरार

प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी परीक्षा परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में उत्कृष्ट रहा। छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.97% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.45% दर्ज किया गया। इस प्रकार, छात्राओं ने छात्रों की तुलना में 6.52% अधिक सफलता हासिल कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है।

इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 2,42,856 नियमित परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,05,618 विद्यार्थियों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, 10,498 परीक्षार्थी परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल रहे। स्वयंपाठी (Private) श्रेणी में भी 2,642 परीक्षार्थियों में से 1,838 सफल रहे, जिनका कुल पास प्रतिशत 69.57% रहा।

संकायवार और जिलावार प्रदर्शन संकायवार परिणामों का विश्लेषण करें तो विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने सर्वाधिक सफलता प्राप्त की है:

  • विज्ञान संकाय: 90.08%

  • कॉमर्स संकाय: 88.20%

  • कला संकाय: 82.60%

जिला स्तर पर चरखी दादरी ने प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि नूंह जिला प्रदर्शन के मामले में सबसे निचले पायदान पर रहा।

बोर्ड प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिनों के भीतर पुनः जांच (Re-checking) या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk