Trending News

जेवर एयरपोर्ट पर 15 जून से शुरू होंगी उड़ानें, इंडिगो की होगी पहली उड़ान, इसके बाद अकाशा और एयर इंडिया की फ्लाइट होगी शुरू मौसम: यूपी-बिहार-कर्नाटक में 2 दिन में आंधी-बारिश से 32 मौतें, दिल्ली में अप्रैल महीने में दौरान 18 साल में सबसे ज्यादा बारिश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट सुप्रीम कोर्ट बोला-रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटाई जाए, कानून में बदलाव करें केंद्र, नाबालिग को जबरन मां बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, अभी 24 हफ्ते तक गर्भपात का नियम अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब शाम 6 से 6:30 बजे तक होगी आयोजित, आज से नई टाइमिंग लागू, इससे पहले 5:30 से 6 बजे तक का था समय मध्य प्रदेश: जबलपुर बरगी डैम में क्रूज डूबा, 9 शव मिले, 24 को बचाया, 9 लोग लापता जेवर एयरपोर्ट पर 15 जून से शुरू होंगी उड़ानें, इंडिगो की होगी पहली उड़ान, इसके बाद अकाशा और एयर इंडिया की फ्लाइट होगी शुरू मौसम: यूपी-बिहार-कर्नाटक में 2 दिन में आंधी-बारिश से 32 मौतें, दिल्ली में अप्रैल महीने में दौरान 18 साल में सबसे ज्यादा बारिश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट सुप्रीम कोर्ट बोला-रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटाई जाए, कानून में बदलाव करें केंद्र, नाबालिग को जबरन मां बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, अभी 24 हफ्ते तक गर्भपात का नियम अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब शाम 6 से 6:30 बजे तक होगी आयोजित, आज से नई टाइमिंग लागू, इससे पहले 5:30 से 6 बजे तक का था समय मध्य प्रदेश: जबलपुर बरगी डैम में क्रूज डूबा, 9 शव मिले, 24 को बचाया, 9 लोग लापता

चेन्नई सुपर किंग्स को हरा हिसाब चुकता करने उतरेगी मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के साथ छह अंक लेकर छठे और मुंबई इतने ही मैचों में छह हार और मात्र दो जीत के साथ दस टीमों में चार अंक लेकर नौवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस आईपीएल में भले ही देर से जागती रही है लेकिन इस बार तो उसके प्रदर्शन से प्ले ऑफ में स्थान बनाने की उम्मीद और कम हो गई है।

Published: 17:54pm, 01 May 2026

नई दिल्ली, 1 मई, 2026: रेयान रिकल्टन की 55 गेंद पर 123 रन की तूफानी पारी की बदौलत 5 विकेट पर 243 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बनाने के बावजूद मुंबई इंडियंस अपने घरेलू वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से छह विकेट से हारने के बाद शनिवार को अपनी तरह पांच बार की चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को उसके घर चेन्नई में हरा कर उसके हाथों वानखेड़े स्टेडियम में मिली 103 रन की करारी हार का हिसाब चुकता करने के मकसद से उतरेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के साथ छह अंक लेकर छठे और मुंबई इतने ही मैचों में छह हार और मात्र दो जीत के साथ दस टीमों में चार अंक लेकर नौवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस आईपीएल में भले ही देर से जागती रही है लेकिन इस बार तो उसके प्रदर्शन से प्ले ऑफ में स्थान बनाने की उम्मीद और कम हो गई है। मुंबई की अब तक एक इकाई के रूप में बल्लेबाजी चली नहीं, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, खुद हार्दिक पांड्या और दीपक चाहर के रूप में उसकी तेज गेंदबाजी की चौकड़ी बोझिल दिखी और उसमें न तो रफ्तार ही दिखी न ही धार। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी माना कि उनकी टीम एक इकाई के रूप में प्रदर्शन करने में अब तक नाकाम रही है।

वहीं चोट के चलते ‘थाला’ (बड़े भाई) महेंद्र सिंह धोनी के मौजूदा संस्करण में एक भी मैच न खेलने पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनकी भूमिका संजू सैमसन (304 रन) ने उसके लिए आठ मैचों में दो शतक जड़कर निभाई है। बदकिस्मती से मौजूदा सीजन में छठे मैच में चोट के चलते दो अर्धशतक जड़ने के बाद आयुष म्हात्रे (201 रन) के बाहर होने और मुंबईकर सरफराज खान (161 रन) का मात्र एक अर्धशतक जड़ना और शिवम दुबे (कुल 150) के मध्यक्रम में संघर्ष करने से चेन्नई भी जूझती नजर आ रही है।

ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (136 रन) भी चेन्नई के लिए फिनिशर की भूमिका में जूझते नजर आ रहे हैं। सीएसके के प्रशांत वीर (दो मैच, 48 रन) और कार्तिक शर्मा (5 मैच, 58 रन) जैसे खासे महंगे खरीदे गए नौजवान ऑलराउंडर फिलहाल अपनी चमक नहीं दिखा पाए हैं और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (178 रन) मात्र एक अर्धशतक जड़ने के बावजूद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट से कदमताल नहीं कर पा रहे।

संजू सैमसन ने एक छोर से विकेट गिरने के बाद मौजूदा संस्करण का अपना दूसरा शतक जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को वानखेड़े स्टेडियम में 207 रन तक पहुंचाया और फिर वेस्ट इंडीज के अकील हुसैन और अफगानिस्तान के नूर अहमद की बाएं हाथ की स्पिनरों की जोड़ी ने मुंबई इंडियंस को स्पिन के चक्कर में फंसा कर मात्र 104 रन पर समेट अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। चेन्नई सुपर किंग्स इसके बाद अपने अगले मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (अविजित 74) के पहले अर्धशतक के बावजूद गुजरात टाइटंस के रफ्तार के सौदागर कगिसो रबाडा (3/24) के सामने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

चेन्नई के बाशिंदे साई सुदर्शन ने 87 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने 17वें ओवर में दो विकेट खोकर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (8 मैच, 2 विकेट), ट्रेंट बोल्ट (4 मैच, 2 विकेट), मिस्ट्री स्पिनर गजनफर (6 मैच, 10 विकेट), नौजवान तेज गेंदबाज अश्विनी (3 मैच, 6 विकेट), शार्दूल ठाकुर (7 मैच, 6 विकेट), हार्दिक पांड्या (7 मैच, 4 विकेट), कार्बिन बॉश (एक मैच, 1 विकेट) जिस तरह जूझते नजर आ रहे हैं उसका सीएसके के रंग में चल रहे ओपनर संजू सैमसन पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे।

भले ही मुंबई इंडियंस बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद पिछला मैच हार गई लेकिन एक शतक और एक अर्धशतक जड़ने वाले रिकल्टन (260 रन) और सात मैच के बाद वापसी करने वाले विल जैक्स (46) की सलामी जोड़ी की 7.1 ओवर में हैदराबाद के खिलाफ 93 रन की भागीदारी और रोहित शर्मा के इस मैच में चोट के बाद वापसी की उम्मीद से बेशक वह अब चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में हराने के मजबूत इरादे से उतरेगी। रोहित यदि फिट होते हैं तो फिर वह और रिकल्टन ही मुंबई की पारी का आगाज करेंगे और तेज के साथ स्पिन के भी बेहतर खिलाड़ी माने जाने वाली यह सलामी जोड़ी पिछले मैच में चेन्नई की जीत की सूत्रधार अकील हुसैन और नूर की गेंद का ‘नूर’ उतार सकती है।

मुंबई की चिंता शुरू के आठ मैचों में मध्यक्रम में दरअसल अपने धुरंधर टी20 बल्लेबाज और बाएं हाथ के तिलक वर्मा (188 रन) के मात्र एक शतक जड़ने, सूर्यकुमार यादव (152 रन) व नमन धीर (176 रन) के एक अर्धशतक के बावजूद रनों के लिए जूझना है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सात मैचों में कुल 128 रन बनाए हैं वहीं तीन मैचों में खेलकर क्विंटन डी कॉक एक अर्धशतक सहित 132 रन ही बना पाए जो उसके बल्लेबाजी इकाई के बिखराव को साफ जाहिर करता है।

मुंबई के बल्लेबाजों को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरू के आठ मैचों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज अंशुल काम्बोज (14 विकेट) से चौकस रहना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को यदि वानखेड़े की जीत को चेन्नई में दोहराना है तो फिर अंशुल काम्बोज को जेमी ओवरटन (7 मैच, 9 विकेट), बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद (7 विकेट) व अकील हुसैन (4 मैच, 6 विकेट), मुकेश चौधरी (2 मैच, 3 विकेट), गुरजपनीत (5 मैच, 3 विकेट) को बढ़िया ढंग से साथ निभाना होगा।

मौके नहीं भुनाने की कीमत चुकानी पड़ती है: हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि वानखेड़े की पिच पर ओस ने कुछ भूमिका निभाई। मैं बस यही कहूंगा कि हमने ढीली गेंदबाजी की और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बढ़िया बल्लेबाजी की। जब हमने 243 रन बना लिए तो मैं अपने गेंदबाजों से यही उम्मीद कर रहा था कि वे सनराइजर्स को इससे कम स्कोर पर रोक देंगे। हम अपनी योजना को अमली जामा नहीं पहना पाए। आखिरी तीन गेंदों को छोड़ कर मैंने गेंदबाजी करने का लुत्फ उठाया। हमारे लिए यह सीजन अब तक कुछ ऐसा ही रहा है। मिले मौकों को आपको भुनाना होता है। आप यदि मिले मौके नहीं भुनाते तो आपको इसकी कीमत चुकानी होती है। हम एक इकाई के रूप में वैसा नहीं कर पाए जैसा कि हमारी मुंबई इंडियंस की टीम करती है। उम्मीद है हम कोई रास्ता निकालेंगे।’

पिच के ऐसे मिजाज की मैंने उम्मीद नहीं की थी: गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘जब हम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने चेन्नई के घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी कर रहे थे, पिच खासी चुनौतीपूर्ण थी। मध्यम तेज गेंदबाजों की गेंद कुछ रुक कर आ रही थी और उछाल भी असमान था। हमने शुरू में कई विकेट गंवा दिए और इस पिच पर शॉट खेलना कुछ मुश्किल था। पिच के ऐसे मिजाज की मैंने उम्मीद नहीं की थी। यह अनुमान करना मुश्किल था कि इस पर कैसे खेलें। इस मैच में हमें कुछ समझ में नहीं आया। जब तक हमने खुद को पिच के मुताबिक ढाला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिन हमारा नहीं रहा। हमने जब जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए तो इसके बाद भागीदारी की सोची।’

शनिवार: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (चेन्नई, शाम साढ़े सात बजे से)।

YuvaSahakar Desk