Trending News

सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में जारी किए रोडसेफ्टी निर्देश, कहा- खतरे का गलियारा नहीं बनने चाहिए एक्सप्रेसवे, इन सड़कों पर न हो भारी वाहन पार्किंग मौसम: राजस्थान, UP, MP , झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में लू का अलर्ट, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शुभारंभ, पहले ही दिन श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 हजार पार, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से हुआ यात्रा का शुभारंभ तमिलनाडु: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 महिलाओं सहित 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग भी घायल केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में की 2% की बढ़ोत्तरी, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को मिलेगा फायदा, 58 की जगह 60% हुआ DA सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में जारी किए रोडसेफ्टी निर्देश, कहा- खतरे का गलियारा नहीं बनने चाहिए एक्सप्रेसवे, इन सड़कों पर न हो भारी वाहन पार्किंग मौसम: राजस्थान, UP, MP , झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में लू का अलर्ट, अरुणाचल, असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट उत्तराखंड चारधाम यात्रा का शुभारंभ, पहले ही दिन श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 हजार पार, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम से हुआ यात्रा का शुभारंभ तमिलनाडु: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 महिलाओं सहित 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग भी घायल केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में की 2% की बढ़ोत्तरी, 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को मिलेगा फायदा, 58 की जगह 60% हुआ DA

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद चौथी जीत दर्ज के लिए होंगी आमने -सामने

हैदराबाद फिलहाल चौथे और दिल्ली पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमों के कप्तानों, इशान किशन और अक्षर पटेल (कार्यवाहक केएल राहुल), ने अपने युवा गेंदबाजों और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भरोसा जताया है।

Published: 17:38pm, 20 Apr 2026

नई दिल्ली, 20 अप्रैल, 2026: दिल्ली कैपिटल्स और मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ा मंगलवार को हैदराबाद में आईपीएल 2026 में चौथी जीत दर्ज करने के मकसद से आमने-सामने होंगी। एसआरएच छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ फिलहाल चौथे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

पिछले सीजन में एसआरएच हैदराबाद में बारिश के चलते दिल्ली कैपिटल्स से रिटर्न मैच अधूरा बेनतीजा खत्म होने के साथ प्ले-ऑफ की होड़ से बाहर हो गई थी। एक दिलचस्प बात है कि एसआरएच ने अपना अभियान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के हाथों छह विकेट से हार से शुरू किया। वहीं केएल राहुल और ट्रस्टन स्टब्ज के मौजूदा सीजन के दूसरे अर्धशतकों से दिल्ली कैपिटल्स पिछले मैच में आरसीबी को उसके घर में अंतिम पूर्व गेंद पर छह विकेट से हराकर लगातार दो हार के बाद जीत की राह पर वापस लौटी है।

मेरठ के समीर रिजवी ने शुरू के दो मैच में दो तेज अर्धशतक जड़ दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई लेकिन अगले दोनों में सस्ते में आउट हो गए और इसमें हार झेलनी पड़ी। दिल्ली कैपिटल्स ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और एसआरएच को अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस की कमी अखर रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी बात यह भी है उसे सीएसके के खिलाफ उसके घर में जिताने में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने जोरदार अर्धशतक जड़े थे। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन छह मैचों में तीन अर्धशतक सहित सबसे अधिक 283 रन बना मौजूदा संस्करण में ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाए हैं।

क्लासेन के साथ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पांच और अजेय पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीन-तीन अर्धशतक जड़े हैं। वहीं छह मैचों में एसआरएच के कप्तान इशान किशन (213 रन) व अभिषेक शर्मा (188 रन) ने दो-दो अर्धशतक, ट्रेविस हेड (142 रन), नीतिश रेड्डी (136) एक अर्धशतक जड़ दिखाया कि उनके पास उन्हें किसी भी स्थिति से उबारने के लिए अलग-अलग नायक मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पांच मैचों में तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी (7 विकेट) के साथ मुकेश कुमार, बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने पांच-पांच विकेट और तेज गेंदबाज टी नटराजन ने चार मैचों में चार विकेट चटका कर दिखाया है कि उसके पास किसी भी मजबूत बल्लेबाजी को ध्वस्त करने का दम है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए समान रूप से पांच-पांच मैचों में ट्रस्टन स्टब्ज (169 रन), केएल राहुल (168 रन) समीर रिजवी (168 रन) ने दो-दो अर्धशतक उसे बड़ा स्कोर करने के साथ इसे पार करना भी खूब आता है। दिल्ली कैपिटल्स के डेविड मिलर (101 रन) ने बल्ले से ठीक-ठाक प्रदर्शन किया जबकि कप्तान अक्षर पटेल (कुल 29 रन) और तीन मैचों में नीतिश राणा का कुल 20 रन जरूर खटक रहा है। दिल्ली कैपिटल्स अब एसआरएच के खिलाफ यह भी उम्मीद करेगा कि उसकी शुरू के दो मैचों की जीत के हीरो दो अर्धशतक जड़ने वाले समीर रिजवी अपनी खोई रंगत वापस पा लें।

दिल्ली के केएल राहुल और पथुम निसंका की सलामी जोड़ी के साथ समीर रिजवी, ट्रस्टन स्टब्ज और डेविड मिलर का संकट की घड़ी में सूझबूझ से बल्लेबाजी की जरूरत होगी। एसआरएच के लिए छह मैचों में तेज गेंदबाज इशान मलिंगा सबसे ज्यादा आठ विकेट चटका कर विकेट चटकाने में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं दो-दो मैचों में साकिब हुसैन व प्रफुल्ल हिंगे ने तथा बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे व बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर शिवांग कुमार ने पांच-पांच विकेट तथा तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट ने चार मैचों में चार विकेट चटका कर दिखाया है कि उसके पास गेंदबाजी में पर्याप्त विकल्प हैं।

एसआरएच के लिए पिछले दो मैचों में तेज गेंदबाज विदर्भ के प्रफुल्ल हिंगे और बिहार के साकिब हुसैन ने पांच-पांच विकेट चटका जिस तरह उसे पहले राजस्थान रॉयल्स पर 57 रन से और चेन्नई सुपर किंग्स पर दस रन से जीत दिलाई है, उससे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को इन दोनों से खासतौर पर चौकस रहने की जरूरत है।

हिंगे, साकिब व शिवांग पर भरोसा करने की जरूरत : इशान किशन

एसआरएच के कप्तान इशान किशन ने कहा, ‘जब नौजवान गेंदबाजों का समूह अपनी योजनाओं के साथ सामने आता है तो बहुत बढ़िया लगता है। जब मैं प्रफुल्ल हिंगे, साकिब और शिवांग शर्मा को शिद्दत से अभ्यास करते और प्रशिक्षण के दौरान बराबर बेहतर होते देख उन पर भरोसा करने की जरूरत है। मेरा मानना है कि हमने सीएसके के खिलाफ 40-50 रन कम बनाए और हमें और समझदारी से अपने शॉट खेलने की जरूरत है। फिलहाल अंकतालिका की ओर नहीं देख रहा हूं। हमें संयत होकर एक समय एक मैच की बाबत सोचने की जरूरत है और आगे देखते हैं कि क्या होता है।’

शिवांग बढ़िया गेंदबाजी जारी रखेंगे: नीतिश रेड्डी

एसआरएच के ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी ने कहा, ‘हम सभी ने अच्छा काम किया और बेहतरीन टीम प्रयास था। मैंने स्थिति के मुताबिक गेंदबाजी करने की सोची। पिच बढ़िया थी और तेज गेंदबाजों ने बढ़िया गेंदबाजी की। बल्ले से हमने योजना को अमली जामा पहनाया। हमें बाहर से संदेश यह था कि बहुत ज्यादा कोशिश न कर ऑफ स्टंप से जरा ऊपर गेंदबाजी करें। शिवांग वाकई बढ़िया गेंदबाजी कर रहे हैं और उम्मीद है वह इसे जारी रखेंगे।’

कुल मिला कर बढ़िया क्रिकेट देखने को मिली : केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स की आरसीबी पर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले केएल राहुल ने कहा, ‘अक्षर पटेल की मांसपेशी में खिंचाव था। पिच पर मैच में शुरू में गेंद हरकत कर रही थी। मुझे विकेट के पीछे से दिख रहा था कि जिस तरह गेंद पिच होने के बाद हरकत कर रही थी उससे आरसीबी के विराट और साल्ट भी पारी का आगाज करते खुश नहीं थे। जब हम बल्लेबाजी के लिए उतरे तो हमने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए। कुल मिलाकर बढ़िया क्रिकेट देखने को मिली। हमारी आपस में बात यही हुई कि अच्छे क्रिकेट शॉट खेलें और बाउंड्री की तलाश में लगे रहें। हम दब कर बल्लेबाजी नहीं करना चाहते थे। हम मैच को आखिर तक न ले जाकर गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहते थे। हमें स्टब्ज और मिलर पर भरोसा था क्योंकि ये दोनों दक्षिण अफ्रीका और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए बराबर ऐसा करते रहे हैं। हम जानते थे कि मैच का आखिरी ओवर आरसीबी के लिए जुआ होगा और यदि सुयश शर्मा और शेफर्ड ये ओवर फेंकते हैं तो फिर हमारे पास जीत का अच्छा मौका है। हम नहीं चाहते थे कि मैच 20वें और आखिरी ओवर तक खिंचे पर हम जीत से संतुष्ट हैं।’

YuvaSahakar Desk