Trending News

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, हाईकोर्ट में याचिका खारिज, कहा- ऐसा करने का सरकार के पास अधिकार राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT को सोने-चांदी का रिकॉर्ड नहीं मिला, अफसरों के हाथ शिफ्ट हो सकता है मैनेजमेंट, टिन्नू यादव से हुई लंबी पूछताछ नाइजर में बड़ा हमला, राजधानी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अंधाधुंध फायरिंग, 11 जवानों की मौत यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे AI और रोबोटिक्स, IIT कानपुर 900 शिक्षकों को देगा ट्रेनिंग 21 जून को नीट री-एग्जाम, एनएमसी का कॉलेजों को सख्त आदेश, बिना वैध कारण नहीं मिलेगी छुट्टी चारधाम यात्रा में अब तक 37.7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भी ईपीएफ पर मिलेगा 8.25% ब्याज, 7 करोड़ खाताधारक होंगे लाभान्वित

अभी भी सौ फीसदी फिट नहीं हूं, पर मैं जिस शिद्दत से खेला उससे खुश: विराट कोहली

विराट कोहली ने LSG के खिलाफ 49 रन की इस पारी के साथ मौजूदा संस्करण में फिलहाल कुल सबसे ज्यादा 226 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए कोहली के घुटने में चोट लग गई थी।

Published: 17:57pm, 16 Apr 2026

नई दिल्ली, 16 अप्रैल, 2026: विराट कोहली का मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर (आरसीबी) के लिए यह लगातार 19 वां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ आईपीएल 2026 पहला ऐसा मौका है जब विराट कोहली अपने करियर में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेले और 49 रन बनाकर उसे पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विराट कोहली 49 रन की इस पारी के साथ मौजूदा संस्करण में फिलहाल कुल सबसे ज्यादा 226 रन के साथ ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया। विराट कोहली इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए घुटने में चोट खा बैठे थे।

विराट कोहली ने कहा, ‘मैं पहले मैच से बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं अभी भी सौ फीसदी फिट नहीं हूं, पर मैं जिस शिद्दत से खेला उससे खुश हूं। पिछले मैच में मेरे घुटने में कुछ सूजन आ गई थी। बीते चार पांच दिन से मेरी तबीयत बहुत अच्छी नहीं थी। मैं पूरी तरह रंगत में वापसी की कोशिश कर रहा हूं। मैंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बुधवार को अच्छी शुरुआत की और जिस शिद्दत से खेला उससे खुश हूं। फिर भी मैं कहूंगा कि मैच को खत्म कर आरसीबी को जिता कर मैदान से लौटना चाहता था। कई बार हालात पर भी गौर करते हैं और मैच के आगे बढ़ने के साथ पिच खासी धीमी हो चली थी।’

विराट कोहली ने कहा कि मैं अपने अंदाज में खेलना जारी रखना चाहता था। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच सामान्य से धीमी थी। बीते चार दिन बेहद गर्म रहे और इससे पिच सूख गई। ऐसे में हमारी सोच लखनऊ सुपर जायंट्स से शुरू के पांच छह ओवरों में ही मैच छीन लेने की थी। बल्लेबाजी पॉवरप्ले इसीलिए बेहद अहम था। मैं कहूंगा कि मैं जिस सोच से खेला उससे खुश हूं। मैंने अपनी टीम को मैच में शुरू में ही आगे कर दिया। हमारी टीम के पास बल्लेबाजी में पर्याप्त विकल्प हैं और इसी कारण हमारे बल्लेबाज बेखौफ और आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk