Trending News

देशभर में लागू हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023, केंद्र सरकार ने जारी की अधोसूचना मौसम: दिल्ली, UP, MP, राजस्थान, गुजरात सहित 8 राज्यों में लू का अलर्ट, नॉर्थ ईस्ट और बंगाल में आंधी बारिश की संभावना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC, राज्य सरकार की कैबिनेट ने दी मंजूरी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में ड्राफ्ट कमेटी का गठन देशभर में लागू हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023, केंद्र सरकार ने जारी की अधोसूचना मौसम: दिल्ली, UP, MP, राजस्थान, गुजरात सहित 8 राज्यों में लू का अलर्ट, नॉर्थ ईस्ट और बंगाल में आंधी बारिश की संभावना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC, राज्य सरकार की कैबिनेट ने दी मंजूरी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में ड्राफ्ट कमेटी का गठन

खलील अहमद जांघ की हड्डी की मांसपेशी में चोट के चलते IPL से बाहर, कमिंस को SRH से जुड़ने की अनुमति

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद जांघ की चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं, जिससे सीएसके की गेंदबाजी इकाई को बड़ा झटका लगा है। दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राहत की खबर है; कप्तान पैट कमिंस को पीठ के स्कैन के बाद फिर से टीम से जुड़ने की अनुमति मिल गई है और वह अप्रैल के अंत तक वापसी कर सकते हैं।

Published: 17:11pm, 16 Apr 2026

नई दिल्ली, 16 अप्रैल, 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद जांघ की हड्डी की मांसपेशी में चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। सीएसके ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि खलील अहमद को जांघ की चोट से उबरने में 12 हफ्ते लग सकते हैं। खलील अहमद केकेआर के खिलाफ 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर जांघ की मांसपेशी में आई चोट के चलते मैदान से हट गए थे और उनका यह ओवर गुरजपनीत सिंह ने पूरा किया। अब बहुत मुमकिन है खलील के बाहर होने पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी गुरजपनीत सिंह ही संभालेंगे।

खलील के चोट के चलते बाहर होने से, चोट से पहले ही नाथन एलिस के बाहर और महेंद्र सिंह धोनी के न खेल पाने से कमजोर चेन्नई सुपर किंग्स और कमजोर हो गई है। धोनी अभी भी पुट्ठे की चोट से उबरने में जुटे हैं। सीएसके ने एलिस की जगह स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया था, लेकिन वह भी पूरी तरह से इससे उबरने में जुटे हैं। चोट से बाहर खलील अहमद का बतौर तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी विकल्प साबित हो सकते हैं। सीएसके की टीम अब तक पांच मैचों में दो जीत पाई है और अपना अगला मैच शनिवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।

पैट कमिंस को मिली आईपीएल 2026 में एसआरएच से जुड़ने की इजाजत

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की पीठ के सिडनी में ताजा स्कैन के बाद उन्हें फिर से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम में आईपीएल 2026 के लिए जुड़ने की इजाजत मिल गई। कमिंस इस अप्रैल के आखिरी तक एसआरएच की टीम में वापसी की योजना बना रहे हैं। कमिंस आईपीएल में एसआरएच के नियमित कप्तान हैं और वह इसके शुरू होने पर टीम के साथ शुरू थे, लेकिन इस महीने के शुरू में पीठ की चोट के अपने पहले से तय स्कैन को कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे।

कमिंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक जवाब में लिखा कि वह 25 अप्रैल के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए एसआरएच टीम से जुड़ने की योजना बना रहे हैं। पीठ की इसी चोट के चलते पैट कमिंस टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर रहे थे। एसआरएच कमिंस की बतौर तेज गेंदबाज शिद्दत से कमी महसूस कर रही है। एसआरएच फिलहाल पांच मैचों में दो जीत के साथ चौथे स्थान पर है। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन फिलहाल मौजूदा आईपीएल में एसआरएच की कप्तानी कर रहे हैं। चोट से उबरने के बाद एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आरसीबी की टीम में वापसी की है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अभी भी बीबीएल में आई चोट से उबरने में जुटे हैं और दिल्ली कैपिटल्स को अभी भी उपलब्ध नहीं हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post