Trending News

UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार UPSSSC PET-2026 के लिए 4.87 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, ओटीआर में आठ लाख रजिस्ट्रेशन राम मंदिर CEO की रेस में 5200 आवेदनों से 18 नाम शॉर्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को इंटरव्यू, 2 सितंबर को होगा फैसला मुंबई में आज से शुरू होगा दो दिवसीय BRICS फ्रेंडशिप सिटीज कॉन्क्लेव 2026 हरिद्वार में टूटा कांवड़ का रिकॉर्ड, 4.43 करोड़ लोगों ने लिया गंगाजल स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले के पास 21 गन सैल्यूट की रिहर्सल कांगो में इबोला से मौतों का आंकड़ा 2,000 के पार

AI स्किलिंग पहल: 15,000 छात्रों को मिलेगा मौका, IICT मुंबई और गूगल-यूट्यूब की बड़ी पहल

इस कार्यक्रम में छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि वास्तविक प्रोजेक्ट्स के जरिए AI टूल्स का उपयोग सिखाया जाएगा

Published: 13:37pm, 25 Mar 2026

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज, Google और YouTube के साथ मिलकर एक राष्ट्रीय AI स्किलिंग पहल शुरू की है। इस कार्यक्रम के तहत रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े छात्रों और युवाओं को 15,000 स्कॉलरशिप दी जाएंगी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य छात्रों को मीडिया, एंटरटेनमेंट, एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसे क्षेत्रों में AI आधारित व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है।

छात्रों को क्या मिलेगा?

इस कार्यक्रम में छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि वास्तविक प्रोजेक्ट्स के जरिए AI टूल्स का उपयोग सिखाया जाएगा। साथ ही कंटेंट क्रिएशन और खासतौर पर यूट्यूब प्लेटफॉर्म से जुड़ी प्रैक्टिकल समझ भी दी जाएगी, जिससे वे इंडस्ट्री के लिए तैयार हो सकें।

दो चरणों में होगी ट्रेनिंग

यह कार्यक्रम दो चरणों में संचालित किया जाएगा। पहले चरण में चयनित प्रतिभागियों को AI की बुनियादी जानकारी दी जाएगी। इसमें Google Career Certificates और Google Cloud के जनरेटिव AI लर्निंग प्रोग्राम्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान AI के मूल सिद्धांत, जिम्मेदार उपयोग और बेसिक समझ पर फोकस रहेगा।

दूसरे चरण में पहले चरण को पूरा करने वाले प्रतिभागियों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट्स, स्टोरीटेलिंग तकनीक और Google के AI टूल्स पर काम करना सिखाया जाएगा। साथ ही YouTube के बेस्ट प्रैक्टिसेस की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यह चरण देश के प्रमुख क्रिएटिव हब्स में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन + ऑफलाइन) में आयोजित होगा।

YuvaSahakar Desk