Trending News

अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर बनी सहमति, 19 जून को समझौते पर होगा दस्तखत, होर्मुज फिर खुलेगा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून से पदभार संभालेंगे 100% एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी जेवर एयरपोर्ट से यात्री उड़ानों का आगाज, लखनऊ से पहुंची पहली फ्लाइट का हुआ भव्य स्वागत टीएमसी के बागी सांसदों का नया ठिकाना, सीधे 20 सांसदों वाली पार्टी बनी NCPI

DSSSB ने 216 पदों पर निकाली भर्ती, 28 मार्च तक करें आवेदन

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), आवश्यक पदों के लिए कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा

Published: 11:29am, 27 Feb 2026

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत 216 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से सहायक प्रबंधक, रेडियोग्राफर, रिपोर्टर, पटवारी और स्टेनोग्राफर ग्रेड सहित विभिन्न पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 से 28 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in/  पर आवेदन कर सकते हैं।

सहायक प्रबंधक (पर्यटन/सामान्य/लेखा) पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री, MBA या CA/CMA के साथ अनुभव आवश्यक है। रेडियोग्राफर के लिए 10+2 विज्ञान और रेडियोग्राफी डिप्लोमा, जबकि रिपोर्टर व स्टेनोग्राफर के लिए स्नातक डिग्री के साथ शॉर्टहैंड व टाइपिंग कौशल अनिवार्य है। पटवारी पद के लिए स्नातक डिग्री मांगी गई है। आयु सीमा पदानुसार 18 से 32 वर्ष तक निर्धारित है।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), आवश्यक पदों के लिए कौशल परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल होगा। सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत 44,900 से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

YuvaSahakar Desk