Trending News

 किश्तवाड़ से भारतीय सेना ने किया आतंक के नेटवर्क का खात्मा, मार गिराए 7 आतंकी, जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया, 326 दिन चला ऑपरेशन         भारत टैक्सी के ड्राइवरों से मिले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, कहा- आपको ड्राइवर नहीं, मालिक बनना है, मात्र 500 रुपए में भारत टैक्सी से जुड़ सकते हैं, 3 साल बाद मुनाफे में भी मिलेगा हिस्सा         यूपी में 'स्मार्ट' होंगी कृषि सहकारी समितियां, UP सरकार 1500 M-PACS को कर रही हाईटेक, किसानों को गांव में ही मिलेंगी 24x7 बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं          NAFED की समीक्षा बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, MSP पर तुरंत और पारदर्शी खरीद के निर्देश, किसानों को बिचौलियों से बचाकर सीधे सरकारी खरीद सिस्टम से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता         जनवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर 5 प्रतिशत पहुंची, दिसंबर 2025 में 4.8% थी बेरोजगारी दर, ग्रामीण बेरोजगारी दर 3.9% से बढ़कर 4.2% और शहरी क्षेत्रों 6.7% से बढ़कर 7% हुई, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जारी किए आंकड़े       

केंद्रीय बजट 2026-27 में महिला कल्याण

बजट में हर जिले में लड़कियों के छात्रावास खोलने और 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप स्थापित करने की घोषणा की है

Published: 16:49pm, 01 Feb 2026

केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। बजट में हर जिले में लड़कियों के छात्रावास खोलने और 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप स्थापित करने की घोषणा की है। यह कदम महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। हमारे देश में 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप्स से जुड़ी हैं। ऐसे में, महिलाओं द्वारा निर्मित, महिलाओं द्वारा संचालित, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स का आधुनिक इकोसिस्टम बने, बजट में इसे प्राथमिकता दी गई है।

इस बजट की प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं:

  • SHE-Marts (स्वयं सहायता उद्यमी बाजार): लखपति दीदी योजना की सफलता को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए ‘SHE-Marts’ (Self-Help Entrepreneur Marts) की स्थापना की जाएगी। ये क्लस्टर स्तर के महासंघों के भीतर सामुदायिक स्वामित्व वाले खुदरा आउटलेट होंगे, जो महिलाओं को सीधे बाजार तक पहुंच प्रदान करेंगे।
  • शिक्षा और आवास: उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए देश के प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास (Girls’ Hostel) बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसका उद्देश्य छात्राओं के लिए सुरक्षित और किफायती आवास सुनिश्चित करना है।
  • मिशन शक्ति: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘मिशन शक्ति’ हेतु ₹3,605 करोड़ का आवंटन किया गया है।
  • बजट आवंटन में वृद्धि: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के लिए कुल आवंटन बढ़ाकर ₹28,183.06 करोड़ कर दिया गया है। जेंडर बजटिंग के तहत महिला-केंद्रित योजनाओं के लिए ₹4.49 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 37% की वृद्धि है।

अन्य प्रमुख योजनाएं:

  •   सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0: इसके लिए ₹23,100 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
  •   महिला उद्यमिता: MSME क्षेत्र में पहली बार महिला उद्यमियों के लिए विशेष ऋण योजनाओं का प्रस्ताव है।
  •   राष्ट्रीय महिला आयोग: इसके लिए ₹36 करोड़ का आवंटन किया गया है।

YuvaSahakar Desk