Trending News

रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल मिला सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई ,दिल्ली में अब रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान ही प्रोटेस्ट के लिए तय CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को 2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल मिला सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई गृह मंत्रालय ने किया डिनोटिफाई ,दिल्ली में अब रामलीला ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान ही प्रोटेस्ट के लिए तय CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

NFDB और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के बीच कछुआ संरक्षण परियोजना के लिए समझौता

इस पहल का मुख्य उद्देश्य मछली पकड़ने के दौरान समुद्री कछुओं को होने वाली आकस्मिक क्षति को कम करना है

Published: 14:31pm, 29 Jan 2026

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) के साथ उसके कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत कछुआ संरक्षण परियोजना को समर्थन देने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर किए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य मछली पकड़ने के दौरान समुद्री कछुओं को होने वाली आकस्मिक क्षति को कम करना है। इसके तहत मछली पकड़ने वाले जहाजों पर टर्टल एक्सक्लूडर डिवाइस (TEDs) की तैनाती की जाएगी।

समझौता ज्ञापन का औपचारिक आदान-प्रदान कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के सीएसआर प्रमुख पी. एन. संबथ कुमार और एनएफडीबी की वरिष्ठ कार्यकारी (तकनीकी) डॉ. कांची भार्गवी के बीच हुआ। इस अवसर पर सीएसएल के सीएसआर प्रबंधक ससीन्द्र दास पी. एस. और यूसुफ ए. के. भी उपस्थित रहे।

परियोजना के अंतर्गत मछुआरों को प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम तथा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Diksha